Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Buses: अब दूर से ही नजर आएंगी DTC की बसें, दिल्ली में चलने वाली देवी बसों में बड़ा बदलाव

    By V K Shukla Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 24 May 2025 02:33 PM (IST)

    दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों का रंग अब बदलेगा। ये बसें नारंगी पीले और हरे रंग में रंगी जाएंगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में दो आदेश जारी किए हैं। पहले नारंगी रंग रखने की बात थी लेकिन बाद में तीन रंगों का निर्णय लिया गया। योजना के तहत कुल 2080 बसें शामिल होंगी जिन्हें नए रंगों में रंगा जाएगा।

    Hero Image
    अब तीन रंग में दिखाई देंगी देवी बसें। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में सड़कों पर दौड़ने लगी डीईवीआई (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटर कनेक्टर) बसों का रंग बदलेगा। फिलहाल ये ई-बसें एक ही रंग की हैं। अब ये बसें तीन रंगों में नजर आएंगी। इन बसों को गहरे नारंगी, पीले और हरे रंग में रंगा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 400 छोटी इलेक्ट्रिक बसें चल रही

    एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इन रंगों के बाद ये बसें दूर से ही नजर आएंगी और लोगों को इनका फायदा मिलेगा। फिलहाल दिल्ली में 400 छोटी इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। बसों का रंग बदलने को लेकर परिवहन विभाग ने आठ दिन के अंदर दो आदेश जारी किए हैं।

    इस संबंध में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह की मंजूरी पर पहला आदेश 14 मई को जारी हुआ था, जिसमें रंग बदलने की बात थी, लेकिन रंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पहले इन बसों का रंग डीएमटीएस की नॉन एसी बसों की तरह नारंगी रखने की बात थी, लेकिन बाद में 19 मई को दूसरा आदेश जारी हुआ, जिसमें इन बसों को तीन रंगों में रखने का निर्णय लिया गया।

    योजना के तहत आएगी कुल 2080 बसें

    दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इन बसों के नए रंग को लेकर मॉडल उपलब्ध कराया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद चल रही 400 नौ मीटर की बसें इन्हीं रंगों में रंगी जाएंगी। इसके अलावा अब जो भी नौ मीटर की ई-बसें आएंगी, वे तीन रंगों- हरा, नारंगी और पीला- की होंगी। इस योजना के तहत कुल 2080 बसें आनी हैं।

    आपको बता दें कि अभी तक दिल्ली की सड़कों पर लाल, हरे, नारंगी और नीले रंग की 12 मीटर की बसें चलती हैं। इसमें डीटीसी की एसी बसें अभी सिर्फ लाल रंग की हैं और नॉन एसी बसें हरे रंग की हैं। ये बसें 2009-2010 में बड़ी संख्या में आनी शुरू हुईं।

    वहीं,नारंगी रंग की बसें क्लस्टर सेवा के तहत चलने वाली स्टैंडर्ड फ्लोर बसें हैं। ये बसें भी पिछले कई सालों से दिल्ली में चल रही हैं। पिछले साल आधुनिक सुविधाओं से लैस नीले रंग की लो फ्लोर एसी बसें क्लस्टर और डीटीसी सेवा के तहत आईं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में वृद्धा पेंशन में नहीं कर पाएंगे झोल, पेंशनर्स को बनवाना होगा ये सर्टिफिकेट