Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा की छह और समितियों का किया गठन, अब हो गईं आठ

    Updated: Fri, 09 May 2025 10:02 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आठ समितियों का गठन किया है जिनमें से छह समितियां नई हैं। ये समितियां विधायी निगरानी शासन की जांच और जवाबदेह ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्पीकर ने दिल्ली विधानसभा की छह और समितियों का किया गठन

    राज्य ब्यूरो, जागरण . नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को विधायी कार्य का कुशल और प्रभावी संचालन करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए आठवीं विधानसभा की आठ समितियों का गठन पूरा कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि ये समितियां जवाबदेही को बढ़ावा देकर, विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करके और शासन-संबंधी मुद्दों की गहन जांच को सक्षम करके विधायी निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    उल्लेखनीय है कि गठित आठ समितियों में दो समितियों कार्य मंत्रणा समिति और निजी सदस्यों के विधेयकों और प्रस्तावों पर समिति का गठन पहले ही किया जा चुका है।

    अब छह नई समितियों को गठित किया गया है। इनमें सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, याचिका समिति, नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और पुस्तकालय समिति शामिल है।

    सरकारी आश्वासनों पर समिति के अध्यक्ष बने नीरज बसोया

    सरकारी आश्वासनों पर समिति का अध्यक्ष नीरज बसोया को नियुक्त किया गया है। विधायक राज करण खत्री, अजय कुमार महावर, करनैल सिंह, पूनम शर्मा, उमंग बजाज, जितेंद्र महाजन, मुकेश कुमार अहलावत और सही राम सदस्य नियुक्त किया गया है।

    याचिका समिति के अध्यक्ष बने सूर्य प्रकाश खत्री

    याचिका समिति का अध्यक्ष विधायक सूर्य प्रकाश खत्री को नियुक्त किया गया है। हरीश खुराना, संदीप सहरावत, शिखा राय, गजेंद्र सिंह यादव, अनिल कुमार शर्मा, प्रद्यम्न सिंह राजपूत, पुनर्दीप सिंह साहनी और सोम दत्त को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    नियम समिति के अध्यक्ष खुद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता बने

    नियम समिति के अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता हैं। इस समिति में विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, अशोक गोयल, शिखा राय, संदीप सहरावत, उमंग बजाज, जरनैल सिंह, प्रवेश रत्न और वीरेंद्र सिंह कादियान को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    प्रश्न एवं संदर्भ समिति का अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को बनाया

    प्रश्न एवं संदर्भ समिति का अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया, जबकि अरविंदर सिंह लवली, तरविंदर सिंह मारवाह, ओम प्रकाश शर्मा, नीलम पहलवान, आले मोहम्मद इकबाल, डा अजय दत्त और वीरेंद्र सिंह कादियान को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    ये दो समितियां स्पीकर की अध्यक्ष में गठित की गईं

    सामान्य प्रयोजन समिति विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, मनोज कुमार शौकीन, राज कुमार भाटिया, तिलक राम गुप्ता, अशोक गोयल, वीर सिंह और चौधरी जुबैर अहमद को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में पुस्तकालय समिति का भी गठन किया है। इस समिति के लिए मोहन सिंह बिष्ट, प्रद्युमन सिंह राजपूत, नीलम पहलवान, नीरज बसोया संजय गोयल, चौधरी जुबैर अहमद, जरनैल सिंह और मुकेश कुमार अहलावत को सदस्य नामित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR में 1 जुलाई से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, CAQM के इन आंकड़ों ने चौंकाया