Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली तक पहुंचा Cyclone Biparjoy का असर, अब पांच दिन गर्मी के तेवर रहेंगे ढीले; बारिश का भी अलर्ट

    By sanjeev GuptaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 11:13 PM (IST)

    बिपरजॉय तूफान का असर दिल्ली पर भी नजर आने लगा है। गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं एवं तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन बादल भी छाए रहेंगे और वर्षा होने का भी संभावना है।

    Hero Image
    18 और 19 को तेज बरसात हो सकती है।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। बिपरजॉय तूफान का असर दिल्ली पर भी नजर आने लगा है। गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं एवं तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन बादल भी छाए रहेंगे और वर्षा होने का भी संभावना है। 18 और 19 को तेज बरसात हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच बृहस्पतिवार को भी सुबह ही तेज धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप और तीखी होती गई। बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इस दौरान 28 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार वाली हवाएं चलती रहीं। यही वजह रही कि एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।

    सामान्य से कितना कम दर्ज हुआ तापमान?

    अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बुधवार को यह 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में का स्तर 69 से 50 प्रतिशत तक रहा।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार हवा के साथ हल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती है।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों के बीच लोगों को तपिश भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा और तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।

    दिल्ली की हवा भी चल रही साफ

    बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 154 यानी 'मध्यम' श्रेणी में रहा। केवल एक इलाका मुंडका ही ऐसा रहा है जहां का एक्यूआई 200 के पार यानी 'खराब' श्रेणी में रही। तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर ''मध्यम'' श्रेणी में ही रहेगा।

    रिपोर्ट इनपुट- संजीव