विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में फर्जी सॉफ्टवेयर कॉल सेंटर पर ईडी की छापेमारी, विदेशी लोगों को नकली सॉफ्टवेयर बेच ठगे 100 करोड़

Published: Fri, 01 Aug 2025 01:26 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के खानपुर में तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई 31 जुलाई की रात ...और पढ़ें

इन कॉल सेंटरों को 2016-17 से 2024-25 तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी राशि प्राप्त हुई है।
इन कॉल सेंटरों को 2016-17 से 2024-25 तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी राशि प्राप्त हुई है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी/ED) ने राजधानी के खानपुर क्षेत्र में तीन स्थानों पर तलाशी और जब्ती कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई 31 जुलाई की रात 10:30 बजे शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है।

फर्जी सॉफ्टवेयर का कारोबार

इस संबंध में शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कॉल सेंटर विदेशी नागरिकों विशेषकर से अमेरिका के लोगों को निशाना बनाते हैं। संचालक माइक्रोसॉफ्ट विंडोज जैसे मूल सॉफ्टवेयर के नाम पर नकली या पायरेटेड सॉफ्टवेयर बेचकर लोगों को ठगते हैं। ये विदेशी नागरिकों को गुमराह कर उनसे कमाई करते थे। 

100 करोड़ के विदेशी फंडिंग की जांच

ईडी के अनुसार, इन कॉल सेंटरों को 2016-17 से 2024-25 तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी राशि प्राप्त हुई है। इस धन के स्रोत और उपयोग की जांच की जा रही है। ईडी की टीमें अभी भी दस्तावेजों और सबूतों की जांच कर रही हैं। इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED की छापेमारी, अनिल अंबानी समूह से जुड़े तार; जानें क्या है ₹68 करोड़ का मामला