Bulldozer Action: दैनिक जागरण की खबर का असर, मंडी को चंद मिनटों में किया ध्वस्त; मचा हड़कंप
पूर्वी दिल्ली में विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर चुंगी के पास अवैध मछली मंडी को निगम ने ध्वस्त कर दिया। दैनिक जागरण में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने निगम के दस्ते से यह कार्रवाई करवाई। चेयरमैन खुद मौके पर मौजूद रहे और अवैध निर्माण को हटाने की निगरानी की।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सोमवार को बुलडोजर गरजा है। विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर चुंगी के पास अवैध रूप से चल रही मछली मंडी को निगम ने ध्वस्त किया।
बताया गया कि आज दैनिक जागरण के पूर्वी दिल्ली के अंक में अवैध मंडी की खबर प्रमुखता से छपी है। जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने खबर पर संज्ञान लिया और निगम के दस्ते से मंडी को तुड़वाया। चेयरमैन खुद मौके पर मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।