दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, इस इलाके में बदलेगा गोलचक्कर का स्वरूप; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में डीएम कार्यालय के पास स्थित गोलचक्कर का स्वरूप बदलने वाला है। पीडब्ल्यूडी 12 लाख रुपये की लागत से दो महीने में निर्माण कार्य पूरा करेगा जिससे जाम से मुक्ति मिलेगी। सड़क सुरक्षा समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया जा रहा है जिससे पांच सड़कों के जंक्शन पर यातायात सुगम होगा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर बने गोलचक्कर का स्वरूप आखिरकार बदलने वाला है। दो साल के लंबे के इंतजार के बाद पीडब्ल्यूडी इस गोलचक्कर के स्वरूप को स्थायी रूप से बदल रहा है।
12 लाख रुपये की लागत से करीब दो माह में निर्माण कार्य पूरा होगा। स्वरूप के बदलने से यहां लगने वाले जाम से भी वाहन चालकों को निजात मिलेगी। पूर्वी जिला प्रशासन के नेतृत्व में बनी सड़क सुरक्षा समिति को सिफारिश पर गोल चक्कर के स्वरूप को स्थायी रूप से बदला जा रहा है।
यातायात पुलिस ट्रायल कर रही है। प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति सड़कों को चिह्नित कर पीडब्ल्यूडी, डीडीए व दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उनकी खामियां को दूर कर रही है। जिलाधिकारी कार्यालय के पास गोलचक्कर बना हुआ है।
इससे पांच सड़के मास्टरप्लान रोड, दिल्ली नोएडा लिंक रोड, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, न्यू लाहौर कॉलोनी व रानी गार्डन रोड जुड़ी हुई हैं। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर समाप्त होते ही यह गोल चक्कर बना हुआ है। तेजी से वाहन उतरते हैं और गोलचक्कर बना होने से वाहनों की रफ्तार को धीमा करना पड़ता है।
दूसरी सड़कों के वाहनों का दबाव भी यहां रहता है। हादसे होने की संभावना बनी रहती है। गोलचक्कर पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए प्लानिंग की गई थी। गोलचक्कर छोटा था, इसका क्षेत्रफल बड़ा करने की सिफारिश की गई थी।
वर्ष 2023 में यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर ट्रायल भी किया था। ट्रायल सफल होने के बाद रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी गई थी। पीडब्ल्यूडी ने फंड जारी नहीं किया था।
जाम से मिलेगी मुक्ति : डॉ. अनिल गोयल
कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने सोमवार को गोलक्कर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा गोलचक्कर का स्वरूप बदल जाने से जाम से मुक्ति मिलेगी। लोगों को जाग का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।