Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिव-इन पार्टनर से हुआ विवाद... फिर तबस्सुम ने उठाया खौफनाक कदम, बेंगलुरु में बैठे पति के उड़े होश

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 11:22 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद तबस्सुम नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका का पति बेंगलुरु में रहता है और वह पिछले सात-आठ सालों से विशाल गुप्ता के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    लिव-इन पार्टनर से कहासुनी के बाद महिला ने खुदकुशी की।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में न्यू अशोक नगर इलाके में लिव-इन पार्टनर से कहासुनी के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

    मृतक की पहचान तबस्सुम के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एलबीएस अस्पताल में सुरक्षित रख दिया है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिव-इन पार्टनर विशाल गुप्ता से पूछताछ कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू अशोक नगर में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। घर का दरवाजा अंदर से बंद है।

    पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदे से उतारकर एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि तबस्सुम का पति असमत बेंगलुरु में रहता है।

    यह भी पढ़ें- CA ने मुंह में हीलियम गैस भरकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी अजीब; दिल्ली में ऐसा पहला केस

    पिछले सात-आठ साल से महिला पति से अलग होकर लिव-इन पार्टनर विशाल के साथ रह रही थी। महिला व उसके पार्टनर के बीच विवाद हुआ था। उसी दौरान महिला ने खुदकुशी कर ली।