कागजों में तड़ीपार कर पुलिस हो गई बेफिक्र और बदमाश ने दिल्ली छोड़ी ही नहीं, सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट करता रहा
कल्याणपुरी थाने के घोषित बदमाश परमजीत उर्फ गोला जिसे दिल्ली पुलिस ने तड़ीपार किया था को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या और जबरन वसूली समेत 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह तड़ीपार के बावजूद दिल्ली में ही रह रहा था और नेताओं के साथ कार्यक्रमों में भाग लेकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : कल्याणपुरी थाने के घोषित बदमाश परमजीत उर्फ गोला को दिल्ली पुलिस ने कुछ सप्ताह पहले तड़ीपार (दिल्ली से बाहर) किया था।
इसके बाद भी बदमाश दिल्ली में ही रह रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर वॉट्सएप और फेसबुक पर फाेटो अपलोड कर रहा था। जब पुलिस ने नेताओं के साथ उसकी फोटो देखी तो दंग रह गई।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बदमाश पर हत्या, जबरन वसूली समेत कई धाराओं में 30 से अधिक केस दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि परमजीत उर्फ गोला कल्याणपुरी थाने का सक्रिय बदमाश है। यह कल्याणपुरी क्षेत्र में ही रहता है। इसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए कुछ सप्ताह पहले इसे दिल्ली से तड़ीपार किया गया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बदमाश कल्याणपुरी व आसपास के क्षेत्र में घूम रहा है। विधायक व पार्षद के साथ कार्यक्रमों में भाग ले रहा है।
उनके साथ के फोटो व वीडियो को वाट्सएप व फेसबुक पर अपलोड कर रहा था। किसी ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को इसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बावजूद नहीं कराई मेडिकल जांच, दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में की अहम टिप्पणी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।