Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीजा-साले की हत्या में उलझी दिल्ली पुलिस, आरोपी शख्स अभी भी गिरफ्त से बाहर; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 09:40 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शमी आलम नाम के युवक का शव मिला जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शमी आलम के रूप में हुई। शमी के जीजा मोहम्मद रजी की भी रविवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों हत्याएं एक ही व्यक्ति ने की हैं। शमी रिक्शा चलाते थे और लोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे।

    Hero Image
    जीजा-साले की हत्या में उलझी पुलिस, आरोपित गिरफ्त से बाहर।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दयालपुर इलाके में मंगलवार को घर में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान शमी आलम (29) के रूप में हुई है। पुलिस काे युवक के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए मिले थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को शमी के जीजा मोहम्मद रजी का खजूरी गांव में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को आशंका है दोनों की हत्या करने वाले एक ही हैं। फिलहाल पुलिस दोनों की मामलों में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    शमी आलम अपने परिवार के साथ लोनी के खुशहाल क्षेत्र में रहते थे। परिवार में पिता मोहम्मद शरीफ, पत्नी व तीन बेटियां हैं। यह रिक्शा चलाने का काम करते थे। जबकि इसका जीजा मोहम्मद रजी शेरपुर में रहता थे। परिवार में दो पत्नियां समेत कई सदस्य हैं। वह पीओपी का काम करता थे।

    परिवार ने बताया कि रविवार को जीजा-साले एकसाथ थे। रजी को रात में उसका एक परिचित बुलाने के लिए आया, वह उसके साथ गए और लौटे ही नहीं। अगले दिन उनका शव खजूरी गांव में पड़ा मिला। शरीर पर चाकू के जगह-जगह निशान थे और गला रेत रखा था। शमी गायब थे।

    मंगलवार दोपहर को उनका शव चौहानपुर स्थित माता वाली गली में एक घर में बरामद हुआ। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पालिथीन से शव को ढक रखा था। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि पहले जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने साले की हत्या की।

    उसके बाद उसके ही दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी, ताकि शमी की हत्या का पता किसी को न चले। आरोपितों के पकड़े जाने पर ही त्या की सही वजह का पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार