Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार
दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ का खतरा बरकरार है। हथिनी कुंड से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ने की आशंका है। लोहा पुल के पास जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर चला गया था हालांकि बाद में गिरावट आई। अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हिमाचल में वर्षा जारी रहने से जलस्तर और बढ़ सकता है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का पानी कम हुआ है, लेकिन बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे दिल्ली में नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बुधवार अपराह्न तीन बजे लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.5 से ऊपर चला गया था। पूरी रात यही स्थिति रही। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से इसमें गिरावट आने लगी। शाम सात बजे यरह गिरकर 204.2 मीटर रह गया।
इसके बावजूद बाढ़ का खतरा टला नहीं है, क्योंकि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे से हथनी कुंड से प्रति घंटे 60 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। अपराह्न तीन बजे 65861क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
यह इस मानसून में सबसे अधिक है। इससे पहले छह अगस्त को अधिकतम 61729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी को दिल्ली पहुंचने में 48 से 70 घंटे का समय लगता है।
यदि हिमाचल प्रदेश में इसी तरह से वर्षा होती रही तो आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। निचले हिस्से में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।