पूर्वी दिल्ली में गुब्बारे देने से मना करने पर दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला, तीन बदमाश फरार
पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में गुब्बारे देने से इनकार करने पर कुछ बदमाशों ने दो दोस्तों पर हमला ...और पढ़ें

HighLights
- गुब्बारे से मना करने पर दोस्तों पर हमला।
- पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की तलाश।
- सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले रहे।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में गुब्बारे देने से मना करना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। युवकों को घायल करने के बाद बदमाश उनसे गुब्बारे ले गए।
घायल हालत में सरोज कुमार व इनके दोस्त अविनाश को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। सरोज की शिकायत पर हर्ष विहार थाना ने धारदार हथियार से हमला करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सरोज कुमार अपने परिवार के साथ हर्ष विहार में रहते हैं। वह मंगलवार को अपने दोस्त अविनाश के साथ रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। बच्चों के उन्होंने गुब्बारे खरीदे थे।
आरोप है कि रास्ते में शराब के नशे में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और जबरन गुब्बारे मांगने लगे। दोनों युवकाें ने गुब्बारे देने से मना किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। युवकाें के हाथ, कमर, पेट पर वार किए।
पीड़ितों ने किसी तरह से मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हर्ष विहार थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में त्योहारों में घी के नाम पर 'जहर' बेचने की थी तैयारी, मिलावट देख उड़े पुलिस के होश, छह गिरफ्तार
