विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव की घोषणा, एनडीटीएफ ने घोषित किए अपने उम्मीदवार; जानें शेड्यूल

Published: Tue, 22 Jul 2025 10:45 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव 4 सितंबर को होंगे। डूटा ने चुनाव की घोषणा की जिसमें स्थायीकरण और ...और पढ़ें

डूटा चुनाव में मतदान के लिए 12 अगस्त तक ले सकते हैं सदस्यता।
डूटा चुनाव में मतदान के लिए 12 अगस्त तक ले सकते हैं सदस्यता।

HighLights

  1. डूटा चुनाव 4 सितंबर को मतदान |
  2. स्थायीकरण, पारदर्शिता मुख्य मुद्दे |
  3. एनडीटीएफ ने उम्मीदवार घोषित किए |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के आगामी चुनाव इस बार सिर्फ संगठनात्मक बदलाव तक सीमित नहीं रहेंगे।

बल्कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों, स्थायीकरण, नियुक्तियों में पारदर्शिता, अकादमिक स्वतंत्रता और शोध के माहौल को मजबूत करने की दिशा को भी तय करेंगे।

डूटा ने सोमवार को चुनाव की आधिकारिक घोषणा की। चार सितंबर को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी एम. थिरूमल ने बताया कि सदस्यता की अंतिम तिथि 12 अगस्त है और मतदाता सूची 19 अगस्त को आएगी।

आर्ट्स फैकल्टी और सत्यकाम भवन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के साथ 15 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 25-26 अगस्त को चलेगी। प्रत्याशियों की सूची 27 अगस्त को जाएगी। 

मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डूटा चुनावों की निगरानी चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में की जाएगी और पारदर्शिता के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नामांकन फार्म संगठन की वेबसाइट duta.live से डाउनलोड किए जा सकेंगे और भरे हुए फार्म सीलबंद बाक्स में जमा करने होंगे।

एनडीटीएफ ने डूटा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

मंगलवार को किरोड़ीमल कॉलेज के सभागार में डूटा चुनाव के लिए नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

संगठन के एग्जिक्यूटिव, जोनल और विभिन्न काॅलेजों के यूनिट मेम्बर्स के सामने डूटा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार व कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

डूटा व एनडीटीएफ के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार भागी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष के लिए प्रोफेसर वीएस नेगी को उम्मीदवार बनाया है। प्रो. नेगी शहीद भगतसिंह काॅलेज (सांध्य) में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

इसके अलावा डूटा में एग्जीक्यूटिव पदों के लिए डाॅ. आकांक्षा खुराना, असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग, दिल्ली काॅलेज आफ आर्ट्स एंड काॅमर्स, डाॅ. अमित सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग, श्याम लाल काॅलेज (सांध्य) डाॅ. देवेन्द्र कुमार राणा को उम्मीदवार बनाया गया।

इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिकी विभाग, आत्मा राम सनातन धर्म काॅलेज, मनीष कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग, स्वामी श्रद्धानंद काॅलेज, डाॅ. साक्षी यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, हिंदू काॅलेज व डाॅ. संजय कुमार ,प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) को मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi में आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट, डॉक्टरों को मिल सकती है ये विशेष छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।