Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi में आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट, डॉक्टरों को मिल सकती है ये विशेष छूट

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 10:01 PM (IST)

    दिल्ली सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उम्र सीमा में छूट देने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के तहत 55 वर्ष तक के डॉक्टर भी अनुबंध पर नियुक्त हो सकेंगे। वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित है। यह निर्णय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विस्तार में मदद करेगा।

    Hero Image
    आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 55 वर्ष की उम्र तक के डॉक्टर नियुक्त हो पाएंगे।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डॉक्टरों व कर्मचारियों की नियुक्ति की न्यूनतम उम्र में दस वर्ष की छूट दे सकता है। इससे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 55 वर्ष की उम्र तक के डाक्टर अनुबंध पर नियुक्त हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि चिकित्सा अधिकारियों व डाक्टरों की नियुक्ति की उम्र में छूट देने का प्रस्ताव उपराज्यपाल कार्यालय भेजा गया है। इसे स्वीकृति मिलने पर लागू किया जाएगा।

    दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अवसरंचना मिशन के तहत 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाने हैं। अब तक 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जा चुके हैं। शेष आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी अगले वर्ष मार्च तक शुरू किए जाने हैं।

    इसके लिए अगले वर्ष मार्च तक डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जानी है। मौजूदा समय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में अनुबंध पर चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह फार्मासिस्ट और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी के लिए 30 वर्ष उम्र निर्धारित है।

    नियुक्ति की उम्र में दस वर्ष छूट मिलने पर नियुक्ति प्रक्रिया में 55 वर्ष की उम्र तक के डाक्टर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों पद के लिए 40 वर्ष की उम्र तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

    इसलिए विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि चिकित्सा अधिकारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के पद के लिए अधिक डाक्टर व अभ्यर्थी पात्र होंगे। लेकिन मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए उम्र निर्धारित नहीं थी। इसलिए सेवानिवृत डाक्टर भी बड़ी संख्या में मोहल्ला क्लीनिकों में सेवाएं दे रहे हैं।

    वहीं, ऐसे में मोहल्ला क्लीनिकों में कार्यरत डाक्टर कहते हैं कि यदि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डाक्टरों की नियुक्ति के लिए कोई उम्र निर्धारित होती तो इससे समस्या बढ़ सकती है। वैसे मोहल्ला क्लीनिकों में डाक्टरों को प्रति मरीज 40 रुपये भुगतान का प्रविधान है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निर्धारित वेतन पर कर्मचारी नियुक्त होंगे।