Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात राज्यों में तीन साल 20 हजार किलाेमीटर की छानी खाक, 13 साल बाद दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 08:47 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने 2012 के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललन कुमार को 13 साल बाद बिहार से गिरफ्तार किया। उस पर एक लाख का इनाम था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए सात राज्यों में 20 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। आरोपी पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में छिपता रहा।

    Hero Image
    दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी 13 साल बाद बिहार से गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण पूर्वी जिले की शाहीन बाग पुलिस ने 2012 में एक ट्रक चालक और सहायक के अपहरण के बाद उनकी हत्या करने के मुख्य आरोपी को बिहार के मधेपुरा से गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान 33 वर्षीय ललन कुमार उर्फ ललनवा के रूप में हुई है, जोकि पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

    गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग अलग राज्यों में छिपता रहा और भेष बदलकर व पहचान छिपाकर रहता था। पुलिस उसे बिहार की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली ला रही है।

    पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 31 जुलाई 2012 को पुल प्रह्लादपुर क्षेत्र से ट्रक चालक शमीम और सहायक शेरे के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। बाद में शमीम का शव पलवल और शेरे का शव मथुरा से बरामद हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनसे लूटा गया ट्रक प्रयागराज से बरामद किया गया था। वारदात में शामिल आरोपी सुनील उर्फ रोहित उर्फ तहनिया और शत्रुघ्न को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपित ललन कुमार फरार हो गया था। उसे 10 दिसंबर 2012 को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया था।

    पुलिस का दावा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन वर्षों में 20 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा की। इस दौरान सात राज्यों दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल, बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में छापेमारी की गई।

    500 से ज्यादा काॅल डिटेल का विश्लेषण किया और 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की। चार सितंबर को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को बिहार के मधेपुरा के शंकरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, पाकिस्तानी आतंकी संगठन और आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के तार