Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Doctors Day पर मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने दिल्ली के डाॅक्टरों को किया सम्मानित, तस्वीरों में देखिए समारोह की झलकियां

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 01:01 PM (IST)

    लोक नायक अस्पताल और संत ईश्वर फाउंडेशन ने 1 जुलाई 2025 को संत ईश्वर संवाद का आयोजन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने समाज के प्रति डॉक्टरों की सेवा और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को जीवन रक्षक और मानवता का प्रतीक बताया। स्वास्थ्य और चिकित्सा पर चर्चा हुई।

    Hero Image
    सीएम रेखा गुप्ता ने डॉक्टर्स डे पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित। फोटो:हरीश

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: Doctors  Day के अवसर पर 1 जुलाई 2025 को लोक नायक अस्पताल एवं संत ईश्वर फाउंडेशन की ओर से 'संत ईश्वर संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    यह कार्यक्रम दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सुबह 9:45 बजे शुरू हुआ, जिसमें दिल्ली की CM Rekha Gupta मुख्य अतिथि रहीं।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के प्रति चिकित्सकों की सेवा, समर्पण और कर्तव्य भावना की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर न सिर्फ मरीजों के जीवन रक्षक हैं, बल्कि समाज में सेवा और मानवता के प्रतीक भी हैं।

    संत ईश्वर फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को एक मंच पर लाकर उनके योगदान को सम्मानित किया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य, सेवा और चिकित्सा परंपरा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई, जिससे उपस्थित सभी लोगों को प्रेरणा मिली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें