Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi: DMRC का 29वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, जनकपुरी वेस्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन का पुरस्कार

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 04 May 2023 01:01 AM (IST)

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 29वां स्थापना दिवस समारोह में जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का पुरस्कार दिया गया। आवास और शहर ...और पढ़ें

    डीएमआरसी ने वैश्विक कंपनी के रूप में अपने को स्थापित किया है।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 29वां स्थापना दिवस समारोह में जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का पुरस्कार दिया गया। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव और डीएमआरसी के अध्यक्ष मनोज जोशी ने दिल्ली मेट्रो की उपलब्धियों की सराहना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही कहा कि डीएमआरसी उपलब्धि प्राप्त की है। इसमें वित्त, प्रबंधन और वित्त के क्षेत्र में उच्च स्तर पर पहुंचने की क्षमता है।

    दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने जरूरत के अनुसार शहरी परिवहन में बदलाव कर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। डीएमआरसी ने वैश्विक कंपनी के रूप में अपने को स्थापित किया है।

    डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डा. विकास कुमार ने संगठन द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ढाका मेट्रो के साथ डीएमआरसी की भागीदारी की सराहना की गई है। आने वाले दिनों में अन्य देशों में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है।

    समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 57 योग्य कर्मचारियों को वार्षिक प्रबंध निदेशक पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक/लाइन पर्यवेक्षक नीरज कांवत को मेट्रो मैन आफ द ईयर और हेड स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन आपरेटर मीनाक्षी को मेट्रो वुमन आफ द ईयर का पुरस्कार मिला। यमुना बैंक डिपो को सर्वश्रेष्ठ डिपो का पुरस्कार दिया गया।

    रिपोर्ट इनपुट- संतोष कुमार सिंह