Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद से नोएडा जाने वालों को मिलेगी राहत, व्यस्त समय में नहीं करना पड़ेगा भीषण जाम का सामना

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 07:20 AM (IST)

    Sarita Vihar Flyover पर मरम्मत कार्य के चलते यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा जाने वाले वाहन चालकों ने सरिता विहार लाल बत्ती कट को अस्थायी रूप से खोलने की मांग की है ताकि फ्लाईओवर पर ट्रैफिक कम हो। यातायात पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच करवाएंगे और संभव होने पर रास्ता खुलवाने का प्रयास करेंगे।

    Hero Image
    सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम चल रहा है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते फरीदाबाद से आश्रम की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को व्यस्त समय में भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

    इस बीच फ्लाईओवर से होकर नोएडा जाने वाले वाहन चालकों ने सरिता विहार लालबत्ती से दाएं तरफ जाने वाले रास्ते को अस्थायी तौर पर खोलने की मांग की है, जिससे सरिता विहार से जसोला विहार होते हुए नोएडा जाया जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। सरिता विहार फ्लाईओवर पर 25 जुलाई से फरीदाबाद से आश्रम की ओर जाने वाले लेन पर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम चल रहा है, जिस कारण यह लेन आंशिक रूप से बंद है। इस कारण यहां लोगों को व्यस्त समय में यहां भारी जाम झेलना पड़ रहा है।

    इस रास्ते को अस्थायी तौर पर खोलने की मांग

    फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले बहुत से वाहन चालक सरिता विहार फ्लाईओवर पर बने लूप का इस्तेमाल कर नोएडा की तरफ मुड़ जाते हैं। ऐसे में यात्रियों ने फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य तक सरिता विहार मेट्रो स्टेशन से पहले लालबत्ती से दाएं तरफ जाने वाले रास्ते को अस्थायी तौर पर खोलने की मांग की है।

    डीसीपी ट्रैफिक, दक्षिण रेंज शरद भास्कर ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के यातायात प्रभारी को बोलकर इसको चेक करवाते हैं। अगर यह संभव हुआ तो इसे खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।

    मेरा काम के सिलसिले में रोजाना नोएडा से फरीदाबाद आना जाना होता है। जब से सरिता विहार फ्लाईओवर पर पर काम शुरू हुआ है तब से परेशानी बढ़ गई है। कालिंदी कुंज पर भी जाम रहने के कारण इसी रास्ते का ज्यादा इस्तेमाल करता हूं। ऐसे में यदि सरिता विहार कट को अस्थायी तौर पर खोल दिया जाए तो राहत मिलेगी।

    - पंकज डुडेजा, नोएडा

    सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के कारण यहां से गुजरने में घंटों लग रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम से जूझना पड़ता है। अगर सरिता विहार लालबत्ती से दाएं तरफ जाने वाला रास्ता खुल जाए तो फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव कम होगा।

    - संदीप चौहान, फरीदाबाद