विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: 50 रुपये बचाने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1 लाख, शिकायत के लिए गूगल से निकाला नंबर; ठगी की हो गई शिकार

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 03 Apr 2023 07:37 PM (IST)

दिल्ली में एक महिला ने 50 रुपये के चक्कर में एक लाख रुपये गंवा दिए हैं। महिला ने डिलीवरी चार्ज ...और पढ़ें

50 रुपये बचाने के चक्कर में महिला ने गवांए 1 लाख
50 रुपये बचाने के चक्कर में महिला ने गवांए 1 लाख

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय ने सामान पहुंचाने पर एक महिला से डिलीवरी चार्ज के रूप में 50 रुपये ले लिए। महिला ने उसे रुपये दे दिए और वह वहां से चला गया। महिला ने उस कंपनी की वेबसाइट चेक की ताे उसमें फ्री डिलीवरी लिखा हुआ था। महिला ने गूगल की मदद से उस कंपनी का नंबर निकाला।

महिला ने गंवा दिए एक लाख रुपये

खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले शख्स ने 50 रुपये वापस करने के बहाने पीड़िता के खाते से एक लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़िता सुषमा की शिकायत पर उत्तर पूर्वी जिले के साइबर सेल ने थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी पंजीकृत की है। पीड़िता सुषमा अपने परिवार के साथ खजूरी खास में रहती हैं। उन्होंने एक वेबसाइट से तीन सामान मंगवाए थे।

गूगल से कंपनी का निकाला नंबर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि सामान लाने वाले डिलीवरी ब्वॉय ने उनसे कहा कि 50 रुपये डिलीवरी चार्ज के अलग से देने होंगे। उस वक्त पीड़िता ने उसे रुपये दे दिए और डिलीवरी ब्वॉय वहां से चला गया। कुछ देर के बाद पीड़िता का लगा कि उन्होंने उसे 50 रुपये गलत दे दिए हैं। उन्होंने गूगल से कंपनी का एक नंबर सर्च किया, उस नंबर पर बात करने पर एक युवक ने काल उठाकर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया।

एनी डेस्क एप से जाल में फंसाया

उसने पीड़िता से कहा कि डिलीवरी ब्वॉय ने गलत तरीके से उनसे रकम ले ली है, वह उस रकम को वापस कर देगा। उसने पीड़िता के फोन में एनी डेस्क नाम का एक एप डाउनलोड करवाया। उसने पीड़िता को अपने जाल में फंसाकर उस एप की आईडी पता कर ली। ठग ने पीड़िता से कहा कुछ देर में उनके खाते में 50 रुपये पहुंच जाएंगे, जब काफी देर बाद भी रुपये नहीं आए तो पीड़िता ने अपना मोबाइल देखा।

मोबाइल पर आए हुए मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए, खाते से एक लाख रुपये किसी ने निकाल लिए थे। पीड़िता ने जिस नंबर पर बात की थी, उस नंबर पर दोबारा काल किया तो फोन बंद था, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।