विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में प्लास्टिक के थैले में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 03 Apr 2023 05:52 PM (IST)

एक शव प्लास्टिक बैग में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर ...और पढ़ें

दिल्ली में प्लास्टिक के थैले में मिली युवक की लाश
दिल्ली में प्लास्टिक के थैले में मिली युवक की लाश

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के राजधानी मेडिकोज चिनोट बस्ती में एक शव प्लास्टिक बैग में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। शव के शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है।

सिर पर थे चोट के निशान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 7 बजकर 27 मिनट पर थाना नबी करीम में राजधानी मेडिकोज चिनोट बस्ती में प्लास्टिक बैग में शव पड़े होने के संबंध में पीसीआर कॉल आई। एसएचओ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि करीब 30/35 साल के एक युवक की लाश प्लास्टिक की थैली में बंद पड़ी थी, जिसके सिर पर चोट के निशान थे।

गली में मिले खून के धब्बे

मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मौका मुआयना करने पर गली नंबर 10, मुल्तानी ढांडा ढांड के अंदर खून के धब्बे मिले, जो शरीर को घसीटने के कारण हुआ था। प्राथमिक जांच में अपराध स्थल से लगभग 80 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में रहने वाले एक व्यक्ति पर संदेह हुआ, लेकिन वह फरार था। शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस ने धारा 302/201 के तहत नबी करीम थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। बताया गया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त व आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।