दिल्ली में बढ़ती उमस से मौसम में बड़े बदलाव का संकेत, IMD ने जारी की चेतावनी
दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। आंधी और बारिश की संभावना है जिससे तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में है एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। एनसीआर में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। आंधी, बिजली गिरने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश की भी संभावना है।
हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली का एक्यूआई 97 दर्ज
वहीं, हवा की गुणवत्ता फिलहाल अच्छी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा गया है।
एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कुछ जगहों पर संतोषजनक तो कुछ जगहों पर मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। निकट भविष्य में इसके बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।