Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में फिलहाल बारिश के आसार नहीं, 36 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 10:17 PM (IST)

    दिल्ली में अब एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून की विदाई के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है जिससे चिंता बढ़ गई है।

    Hero Image
    अब सप्ताह भर दिल्ली में वर्षा के नहीं आसार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अब राजधानी में सप्ताह भर तक वर्षा होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अलबत्ता, तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 54 प्रतिशत रहा। वर्षा कहीं नहीं हुई।

    मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 एवं 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए जाने के आसार हैं।

    दूसरी तरफ मानसून की चलाचली की बेला में वर्षा चूंकि अब लगभग खत्म हो गई है, तो धीरे धीरे प्रदूषण बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 131 दर्ज हुआ। इस स्तर की हवा को हालांकि ''मध्यम'' श्रेणी में ही रखा जाता है। लेकिन अंकों के हिसाब से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। 

    यह भी पढ़ें- आप सरकार ने 11 साल में गोवंश के लिए क्या किया ?, सीएम रेखा गुप्ता ने बायो गैस प्लांट के उद्घाटन पर उठाया सवाल