Delhi Weather Update: ठंड से ठिठुर रही राजधानी, गुरुवार रहा सबसे सर्द दिन; जानिए आज क्या है प्रदूषण का हाल
दिल्ली में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवा का असर दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में देखने को मिल रहा है। ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किले भी बढ़ सकती है।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब ठंड का कहर बढ़ते जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में चल रही हवाओं का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। इन हवाओं के कारण गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। इसके अलावा दिल्ली से सटे जिले जैसे गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद जैसे इलाकों को भी ठंड अपनी चपेट में ले रही है।
गुरुवार को दर्ज हुआ सबसे कम तापमान
शहर में गुरुवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां तक कि साफ आसमान और दिन में धूप ने भी दिन की गर्मी बरकरार रखी। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बताया है, जिसने न केवल तापमान को ठंडा कर दिया था, बल्कि बादलों को भी साफ कर दिया था। इन हवाओं के कारण दिल्ली में कोहरे के बनने की संभावना भी खत्म हो गई है। इन्हीं कारणों के चलते शुक्रवार को भी कोहरे का असर नहीं दिखा है।
ठंड को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली के सफदरगंज इलाके में तापमान करीब पांच से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
जानिए AQI क्या हाल
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने बताया कि दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 142 दर्ज की गई है। इस कारण दिल्ली में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में है।
यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता, लोगों ने ली चैन की सांस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।