Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर अलर्ट, कब तक जारी रहेगा वर्षा का दौर? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 11:18 PM (IST)

    दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मानसून की बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    Hero Image
    बादलों की लुकाछिपी के बीच छिटपुट फुहार, वर्षा के आसार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की फुहार भी पड़ी। बादल और हल्की वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी।

    अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज-चमक के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। वर्षा का क्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

    मानसून में वर्षा का क्रम जारी रहने से वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में भी सुधार हुआ है। यह लगातार संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त को अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीपीसीबी के मुताबिक आलीपुर में एक्यूआई 88, अशोक विहार में 101, आयानगर में 91, नरेला में 106 और सोनिया विहार में 110 दर्ज किया गया। अगले चार से पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा के अनुमान के बीच फिलहाल वायु गुणवत्ता के संतोषजनक बने रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: नाले के ऊपर चल रही अवैध पार्किंग हटाई, राजनीतिक संरक्षण के चलते नहीं पा रही थी सफाई