Delhi Weather: दूसरे दिन भी जारी रहा दिल्ली में बारिश का दौर, IMD ने बताया- आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली में बुधवार रात की बारिश के बाद गुरुवार को भी हल्की वर्षा जारी रही जिससे तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। पालम में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार रात की झमाझम वर्षा के बाद बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। इससे गर्मी के तेवर भी थोड़े हल्के ही रहे। हालांकि बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप भी निकली, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई। बाद में दिन भर के दौरान भी अलग अलग जगह पृथक तीव्रता की वर्षा हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सबसे ज्यादा बारिश पालम में दर्ज की गई
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान 17.1 मिमी वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा पालम में 18.1 मिमी दर्ज की गई।
माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 24 डिग्री रह सकता है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रात साढ़े आठ बजे तक हुई वर्षा (मिमी में)
स्थान | वर्षा (मिमी) |
---|---|
सफदरजंग | 17.1 |
पालम | 18.1 |
लोधी रोड | 12.2 |
रिज | 4.3 |
आयानगर | 4.0 |
राजघाट | 4.8 |
पूसा | 5.5 |
नजफगढ़ | 5.5 |
मुंगेशपुर | 4.5 |
मयूर विहार | 1.0 |
यह भी पढ़ें- मिंटो ब्रिज और ITO पर जलभराव रूक सकता है तो अन्य जगहों पर क्यों नहीं? CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों की ली क्लास
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।