Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिंटो ब्रिज और ITO पर जलभराव रूक सकता है तो अन्य जगहों पर क्यों नहीं? CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों की ली क्लास

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 09:50 PM (IST)

    बुधवार को दिल्ली में मानसून की पहली बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम हुआ। मिंटो ब्रिज और आईटीओ पर जलभराव न होने से मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखने और समस्याओं को हल करने का आदेश दिया। उन्होंने नालियों की सफाई और कचरा हटाने के निर्देश दिए ताकि जल निकासी सुनिश्चित हो सके।

    Hero Image
    दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों की ली बैठक।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों के दावे के विपरीत मानसून की पहली तेज वर्षा से बुधवार को दिल्लीवासियों को जलभराव व यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस बार मिंटो ब्रिज व आईटीओ पर जलभराव नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यदि जलभराव की दृष्टि से सबसे संवेदनशील मिंटो ब्रिज और आईटीओ पर समस्या का समाधान हो सकता है तो अन्य स्थानों पर क्यों नहीं? उन्होंने अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर 24 घंटे निगरानी और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

    जलभराव को लेकर सीएम ने व्यक्त की चिंता

    मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को हुई वर्षा के बाद जलभराव पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    अधिकारियों को प्रतिदिन जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने और फील्ड कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। सड़कों के किनारे बनी नालियों की नियमित जांच व सफाई करने, सड़क व गलियों के किनारे कूड़ा कचरा को साफ करने का कहा जिससे कि जल निकासी हो सके।

    तत्काल पानी निकासी का प्रबंध होना चाहिए: CM रेखा गुप्ता

    उन्होंने कहा कि यदि कहीं जलभराव होता है तो तत्काल पानी निकासी का प्रबंध किया जाना चाहिए। यदि जलभराव वाले गंभीर स्थानों पर समस्या हल हो सकती है अन्य स्थानों पर क्यों नहीं? सभी स्थानों पर मिंटो ब्रिज व आइटीओ की तरह ध्यान देने और कार्य कुशलता से काम करने की आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के उद्योगों के लिए खुशखबरी, MCD से फैक्ट्री लाइसेंस लेना हुआ आसान; जानिए अब क्या करना होगा

    comedy show banner
    comedy show banner