Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बारिश थमने के बाद दिल्लीवाले उमस से परेशान, हीट इंडेक्स 41 डिग्री के पार; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 10:29 PM (IST)

    दिल्ली में बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को हीट इंडेक्स 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम को गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है जिसका एक्यूआई 114 दर्ज किया गया।

    Hero Image
    35.8 डिग्री तापमान पर गर्मी महसूस हुई 41.9 डिग्री की।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्षा का दौर थम जाने से दिल्ली में उमस फिर से बढ़ने लगी है। धूप निकल जाने पर गर्मी ज्यादा परेशान करने लगती है। बृहस्पतिवार को भी उमस भरी गर्मी के बीच हीट इंडेक्स 41.9 डिग्री रहा। पूर्वानुमान है कि अभी अगले कई दिन तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादलों की लुकाछिपी के बीच बृहस्पतिवार को भी धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 85 से 56 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। वर्षा कहीं नहीं हुई।

    शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

    मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय गर्जन वाले बादल बन सकते हैं लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही

    दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 114 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों के लिए बुरी खबर, महंगी हो सकती है बिजली, सुप्रीम कोर्ट ने भी दे दी मंजूरी