Delhi Weather: दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते से चलेगी लू; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को आई आंधी और बारिश के बाद शनिवार को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान फिर बढ़ेगा और अगले सप्ताह लू चलने की संभावना है। हालांकि अभी तीन दिन लू से राहत रहेगी। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार शाम को तेज आंधी व वर्षा के कारण शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इस वजह से गर्मी राहत रही। दोपहर में तेज धूप खिलने के बावजूद भी अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। इससे गर्मी बढ़ेगी। फिर भी अभी तीन दिन लू से राहत रह सकती है। अगले सप्ताह मंगलवार के बाद फिर लू चल सकती है।
मौसम विभाग के पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवा और गरज के साथ शाम या रात के वक्त हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन रात पौने नौ बजे तक कहीं कोई वर्षा नहीं हुई। हवा की गति भी दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। बुधवार से शुक्रवार तक लू चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम आद्रता अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत रहा।
न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस
इसके एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली में 0.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। कई इलाकों में रात 11:30 से ढाई बजे के बीच भी वर्षा हुई थी। इस दौरान आया नगर में सबसे अधिक चार मिलीमीटर, रिज एरिया में 1.4 मिलीमीटर व लोधी रोड़ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसके बाद कहीं वर्षा नहीं हुई।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) व शुक्रवार सुबह 8:30 से शनिवार सुबह 8:30 बजे के बीच 24 घंटे में दर्ज वर्षा (मिलीमीटर में)
| जगह | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) | वर्षा (मिमी) |
|---|---|---|---|
| पालम | 33.9 | 18.2 | 2.0 |
| लोधी रोड | 33.4 | 18.2 | 0.5 |
| रिज एरिया | 34.8 | 17.6 | 1.4 |
| आया नगर | 34.2 | 18.4 | 4.0 |
| पीतमपुरा | 34.5 | 21.7 | 2.5 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।