Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, अगले 3 दिन में तापमान होगा 42 डिग्री पार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 12 May 2025 11:48 PM (IST)

    दिल्ली में गर्मी ने फिर से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

    Hero Image
    दिल्ली में अगले तीन दिन में तापमान जाएगा 42 डिग्री पार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। करीब 10 से 12 दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिन भीषण गर्मी वाले हो सकते हैं। तीन दिन के अंदर तापमान भी 42 डिग्री के पार चला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को सुबह ही तेज धूप निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। आसमान भी दिन भर साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 38.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 64 से 30 प्रतिशत तक रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री के लिहाज से रिज क्षेत्र और सर्वाधिक न्यूनतम 27.1 डिग्री के लिहाज से पीतमपुरा राजधानी के सबसे गर्म इलाके रहे।

    मंगलवार को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 35 किमी तक भी जा सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    इस लिंक पर क्लिक कर जानें दिल्ली के मौसम का हाल

    वायु गुणवत्ता में लगातार सातवें दिन सुधार बरकरार

    मौसमी परिस्थितियों के चलते वायु गुणवत्ता में लगातार सातवें भी सुधार बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 162 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

    एक दिन पूर्व रविवार को यह 158 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें चार अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी यही स्थिति है। हाल फिलहाल इसके मध्यम श्रेणी में ही बने रहने के आसार हैं।

    यह भी पढे़ं- दिल्ली में आर्थिक तंगी के चलते परिवार के चार सदस्यों ने पीया जहर, बेटा-बेटी की मौत; तीन लोग अस्पताल में भर्ती