गर्मी ने मार डाला! पिछले 7 दिन में टूटे कई रिकॉर्ड, दिल्ली-NCR में लू की चेतावनी; जानिए बचाव के उपाय
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी दी है। एम्स के प्रोफेसर ने लू से बचाव के उपाय बताए हैं जिनमें धूप से बचना पानी पीना और सूती कपड़े पहनना शामिल है। बुजुर्गों बच्चों और बीमार लोगों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले सप्ताह से गर्मी ने कहर बरपाया है। आसमान से आग बरस रही है और ऐसे में लोग घर से निकलते हुए भी डर रहे हैं। आइए आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि गर्मी के मौसम में खुद का कैसे बचाव करें और पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान कितना पहुंचा है।
बुधवार (4 जून) को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार (5 जून) को भी दिनभर आसमान साफ ही रहा। तेज धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 71 से 38 प्रतिशत दर्ज किया गया।
शुक्रवार (6 जून) को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। इसकी तुलना दो दिन पहले से करें तो साढ़े तीन से चार डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे है। हवा में नमी का स्तर 78 से 41 प्रतिशत तक रहा।
शनिवार (7 जून) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आया नगर का तापमान सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस और पालम का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से इन दोनों जगहों पर गर्मी सबसे अधिक रही।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में और बढ़ेगा गर्मी का कहर? जानिए अगले 7 दिनों के तापमान के पूर्वानुमान, बरतें ये सावधानियां
रविवार (8 जून) को भी दिल्ली वासियों ने झुलसाने वाली गर्मी झेली। आलम यह रहा कि 16 मई यानी 22 दिन बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री पार कर गया। इस पर भी हीट इंडेक्स 47.2 डिग्री रहा। यानी दिल्ली वालों से 47 डिग्री से ऊपर की गर्मी का एहसास किया।
सोमवार (9 जून) को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है। इस पर भी हीट इंडेक्स 48.9 डिग्री दर्ज हुआ। यानी दिल्ली वालों ने दिनभर 49 डिग्री की उमस भरी गर्मी झेली। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 70 से 25 प्रतिशत रहा। 45.3 डिग्री के साथ आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।
मंगलवार (10 जून) को इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा में नमी का स्तर 39 से 24 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। सुबह आठ बजे 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
गर्मी व लू से बचाव
एम्स के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. नीरज निश्चल ने बताया कि शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर शरीर को नुकसान होता है। मस्तिष्क के थर्मो रेगुलेटर सिस्टम (हाइपोथैलेमस) पसीना व कई अन्य माध्यमों से शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। तेज धूप में अधिक देर तक रहने पर शरीर का थर्मो रेगुलेटर सिस्टम खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में लू लगने की आशंका बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि थकान, मांसपेशियों में ऐठन, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, बेहोशी, तेज बुखार इसके लक्षण हो सकते हैं। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, खुली जगह काम करने वाले लोगों, हाइपरटेंशन, हृदय रोग, सांस की परेशानियों, कैंसर इत्यादि पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना व शरीर का हाइड्रेशन ठीक रखना जरूरी है।धूप तेज होने पर आंखों में एलर्जी व संक्रमण होने का भी खतरा रहता है। इसलिए आंखों का बचाव भी जरूरी है।
तेज धूप व लू से बचाव के उपाय
- धूप में निकलने से बचें, दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर में ही रहें।
- बच्चे धूप में न खेलें।
- बाहर निकलने पर चेहरे को ढंक कर रहें, छाता इस्तेमाल करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें।
- नारियल पानी, तरबूज व मौसमी फल सब्जियों का इस्तेमाल अधिक करें।
- सूती कपड़े पहनें।
- चश्मा का इस्तेमाल करें।
- दोपहर में घर की खिड़कियां व दरवाजे बंद रहें। कूलर का इस्तेमाल करें।
- शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ से बचें।
- सिर दर्द, थकान, बुखार हो तो डाक्टर से संपर्क करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।