Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Weather: दिल्ली में और बढ़ेगा गर्मी का कहर? जानिए अगले 7 दिनों के तापमान का पूर्वानुमान, बरतें ये सावधानियां

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 08:29 AM (IST)

    दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है जहां मंगलवार को तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है । मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। अगले 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। गर्मी से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    राजधानी दिल्ली में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जून महीने के दूसरे हफ्ते में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, हीट इंडेक्स 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले, सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स 48.9 डिग्री दर्ज हुआ।

    मौसम विभाग ने गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सफदरजंग में 43.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.3 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 43.3 डिग्री सेल्सियस, रिज में 44.9 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। सुबह आठ बजे 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 

    वहीं, 12 और 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    कैसे रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम?

    दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    बुधवार 43 31

    बृहस्पतिवार

    42 31

    शुक्रवार

    41 31
    शनिवार 42 32
    रविवार 42 32

    सोमवार

    39 30

    मंगलवार

    37 30

    बुधवार

    39 30

    बरतें ये सावधानियां

    • गर्मी से बचाव के लिए बाहर न निकलें।
    • डिहाइड्रेशन कम करने के लिए नारियल पानी और पेय पदार्थ पीएं।
    • सुबह 11 से शाम पांच बजे के बीच बाहर बिल्कुल न निकलें, प्यास न लगने पर भी पानी जरूर पीएं।
    • हल्के रंग के व ढीले कपड़े पहनें। धूप में बचाव के लिए गमछा, टोपी, छाता, चश्मा, जूते-चप्पल जरूर पहनें।
    • यात्रा के समय पानी साथ रखें। गीले कपड़े को सिर, चेहरे व गर्दन पर रखें।
    • धूप में चक्कर आने पर डॉक्टर को दिखाएं।
    • घर में बनी लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू-पानी, छाछ, आम के रस पीयें,जानवरों को छांव में रखें, उन्हें खूब पानी दें।
    • घर को शटर, पर्दा व अन्य चीजों से ठंडा रखें। रात को खिड़कियां खुली रखें।
    • शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का इस्तेमाल न करें।
    • बाहर से खेलकर आने पर जरूर नहाएं और साबुन से हाथ भी धोएं।
    • घर के अंदर भी बच्चों का शरीर ठंडे पानी से गीला करते रहें।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Weather: 47 डिग्री पर झुलसे दिल्लीवाले, अब मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; ऑरेंज अलर्ट जारी

    गर्मी से कब मिलेगी राहत?

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवासियों को बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद कुछ राहत की उम्मीद है। बृहस्पतिवार की रात राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।