Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: 47 डिग्री पर झुलसे दिल्लीवाले, अब मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; ऑरेंज अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 07:27 AM (IST)

    दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन दिल्ली वालों ने 47 डिग्री की गर्मी महसूस की। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। लोधी रोड रिज और आयानगर में लू चली जिससे तापमान और बढ़ गया।

    Hero Image
    द्वारका में झुलसाती धूप से खुद को बचाए युवतियां। फोटो- जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भीषण गर्मी की चपेट में चल रही दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। हालांकि साफ आसमान, तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को हीट इंडेक्स 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट

    न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा में नमी का स्तर 39 से 24 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने आइएमडी ने बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और इस भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए कदम उठाने की चेतावनी दी है।

    मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा। बुधवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    इस लिंक पर क्लिक जानिए दिल्ली में पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

    लोधी रोड, रिज और आयानगर में चली लू

    मंगलवार को दिल्ली में लोधी रोड, रिज व आयानगर में लू भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, लू तब घोषित की जाती है जब तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है या 45 डिग्री के पार चला जाता है - जैसा कि आयानगर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुआ।

    दिल्ली में रातें भी गर्म हो रही हैं और सूर्यास्त के बाद भी तापमान अधिक बना हुआ है। इससे लोगों को ठंडक मिलना मुश्किल हो सकता है, साथ ही गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए।

    22 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

    सफदरजंग में पिछले 24 घंटों में 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चली। पालम में 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चली जो बाद में बढ़कर 33 किमी प्रति घंटे हो गई।

    हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की रात से कुछ राहत की उम्मीद जताई है, क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

    ‘खराब’ श्रेणी में AQI

    वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 215 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

    राजधानी में शाम छह बजे एक दर्जन से अधिक जगहों पर प्रदूषण का स्तर खराब तथा कुछ जगहों पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। पीएम 2.5 तथा पीएम 10 का स्तर भी सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। इस समय ओजोन का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ चल रहा है।

    राजधानी में प्रमुख जगहों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    • रिज- 45
    • आयानगर- 45.5
    • पालम- 44.6
    • लोधी रोड- 43.6