Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Winter: दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, संडे रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन; आया नगर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 11:45 PM (IST)

    कड़ाके की सर्दी के लिए भले ही अभी इंतजार करना हो लेकिन धीरे- धीरे ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार (18 दिसंबर) का दिन जाड़े के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

    Hero Image
    दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, संडे रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कड़ाके की सर्दी के लिए भले ही अभी इंतजार करना हो, लेकिन धीरे- धीरे ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार (18 दिसंबर) का दिन जाड़े के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग की मानें तो दिन के तापमान भी अब गिरावट देखने को मिलेगी। इससे सुबह- शाम ही नहीं बल्कि दिन के वक्त भी ठंडक का एहसास होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को भी सुबह-शाम ठंडक और दिन के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत का दौर बरकरार रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान इस सीजन में अभी तक का सबसे कम तापमान है।

    यहां रहा सबसे कम और ज्यादा तापमान

    हवा में नमी का स्तर 91 से 56 प्रतिशत रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री की दृष्टि से आयानगर जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री के लिहाज से मयूर विहार सबसे ठंडा इलाका रहा।

    ऐसा रहेगा सोमवार को मौसम

    मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और छह डिग्री रहने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूरे सप्ताह बना रहेगा। अलबत्ता, शनिवार तक दिन का तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें- Delhi: करोल बाग लूटकांड वाला गिरोह पकड़ा, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस ने खंगाली 100 CCTV की फुटेज

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर तीन बच्चों को कुचला, सामने आया VIDEO