Delhi Weather: गर्माहट के बीच दिल्लीवासियों को हुआ ठंडक एहसास, जानें आनेवाले दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की सुबह ज्यादातर जगह धुंध और कुहासा रहा। वहीं दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 97 और 55 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान साम से नौ डिग्री के बीच रह सकता है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय बनी हुई गर्माहट के बीच शनिवार को एक बार फिर से ठंडक का एहसास हुआ। शुक्रवार को भी ऐसा महसूस किया गया था। दिनभर चलती रही तेज हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। अगले कई दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। शुक्रवार को आसमान साफ रहा तो धूप भी खिली। लेकिन दिन भर तेज ठंडी हवाएं भी चलती।
शनिवार सुबह भी ठिठुरन महसूस की गई। दिन में धूप निकलने से गर्माहट बनी रही। शुक्रवार को सुबह और शाम को ठिठुरन भी महसूस की गई थी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। वहीं हवा में नमी का स्तर 97 से 55 दर्ज हुआ था।
पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की सुबह ज्यादातर जगह धुंध और कुहासा रहा। वहीं दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 97 और 55 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान साम से नौ डिग्री के बीच रह सकता है।
आर्द्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता 187 दर्ज
सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 के साथ राजधानी की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में थी। 0-50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51-100 के बीच 'संतोषजनक', 101-200 के बीच 'मध्यम', 201-300 के बीच 'खराब', 301-400 के बीच 'बहुत खराब' और 401-500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।