Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Water Supply: दिल्ली के हजारों लोगों को बड़ी राहत, शनिवार सुबह से सामान्य होगी जल आपूर्ति

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Fri, 30 Oct 2020 07:20 PM (IST)

    Delhi Water Supplyहरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक चला गया है। पानी में इस बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र को को बंद करना पड़ा।

    दोनों संयंत्रों में 50 फीसद काम शुरू हो गया है।

    नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। यमुना नदी में अमोनिया का जल स्तर बढ़ने से दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाके में बृहस्पतिवार से जल आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार सुबह से इन इलाकों में जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढ़ा ने संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अमोनिया का स्तर बढ़ने से सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र में कामकाज प्रभावित हो गया था जिससे कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक चला गया है। पानी में इस बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र को को बंद करना पड़ा। इन दोनों संयंत्रों की कुल झमता 250 मिलियन गैलन रोजाना (एमजीडी) है। इनके बंद होने की वजह से दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार से पानी आपूर्ति बाधित हुई है। अब इन दोनों संयंत्रों में 50 फीसद काम शुरू हो गया है। गंदे पानी को साफ करने में सफलता मिल गई है। हरियाणा सरकार से बातचीत करके इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने की कोशिश हो रही है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से भी बातचीत चल रही है। दिल्ली में गंगा का पानी उत्तर प्रदेश के रास्ते से आता है। ऊपरी गंगा नहर में वार्षिक मरम्मत का काम चलने से भी दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड जल आपूर्ति को सामान्य करने के लिए लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। संभव हुआ तो शुक्रवार आज शाम या फिर शनिवार सुबह तक सभी प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

    इन इलाकों में प्रभावित हुई है जल आपूर्ति

    गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, विवेक विहार, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, लोधी रोड व काका नगर।

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली में जल आपूर्ति प्रभावित होने के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदारः आदेश गुप्ता

     

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner