विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह रे सिस्टम! जमीनी हकीकत से कोसों दूर अफसरों के दावे, 15 दिन में ही खुली निगम की पोल

Published: Mon, 18 Aug 2025 10:12 AM (IST)

दिल्ली में कूड़े से आजादी अभियान के बावजूद पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर गंदगी का अंबार है। लोगों का आरोप ...और पढ़ें

दिल्ली के इन इलाकों में हर तरफ नजर आ रहे गंदगी के ढेर। जागरण
दिल्ली के इन इलाकों में हर तरफ नजर आ रहे गंदगी के ढेर। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में कूड़े से आजादी अभियान विफल
  2. सड़कों पर गंदगी का अंबार, निगम पर आरोप
  3. त्रिलोकपुरी, मंडावली में कचरे के ढेर

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में यमुनापार में ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान के तहत सफाई कार्य करने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका प्रभाव नहीं दिख रहा।

इस अभियान को शुरू हुए 15 से अधिक हो गए, लेकिन सड़कों पर निकलते ही हर तरफ गंदगी के ढेर नजर आ जाते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ठीक से सफाई नहीं करा रहा। निजी एजेंसी के कर्मचारी कई इलाकों में दोपहर बाद कूड़ा उठाने आते हैं। वहीं, निगम को कई स्थानों पर यह समस्या सामने आ रही है कि लोग जहां-तहां कूड़ा डाल देते हैं।

जागरण संवाददाता ने रविवार को निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन क्षेत्र में लोगों के आरोपों की पड़ताल की। त्रिलोकपुरी 16-ब्लाक के पास गेट के किनारे दोपहर एक बजे कचरे का ढेर लगा हुआ मिला।

लोगों ने बताया कि सुबह से यहां से कचरा नहीं उठा। मंडावली के पास जोशी कालोनी के सामुदायिक भवन के पास कूड़ा पड़ा था और उसमें से बदबू उठ रही थी। वहां से निकलने वाला हर व्यक्ति मुंह पर रूमाल या हाथ रख कर निकल रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोज ऐसे ही गंदगी पड़ी रहती है। शिकायत करने पर कोई असर नहीं होता। यहां पर श्रीराम चौक के पास भी गंदगी पड़ी मिली। मधुबन पार्क के सामने निर्माण विहार में सड़क किनारे दोपहर दो बजे कूड़ा पड़ा था।

यह भी पढ़ें- लैब में ये तकनीक सीखेंगे मेडिकल के छात्र, दिल्ली में खुला केंद्र सरकार का पहला ऐसा सेंटर

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से कूड़ा उठने का कोई समय नहीं है। यहां पर हर वक्त गंदगी पड़ी रहती है। इसी तरह ईस्ट गुरु अंगद नगर में निगम के समुदाय भवन के पास दोपहर 2:15 बजे कूड़े का ढेर लगा मिला। न्यू अशोक नगर, वसुंधरा एन्क्लेव, कोंडली , गाजीपुर में भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली।

स्वच्छता अभियान चल रहा है। उसके तहत प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्रों को साफ-सुथरा किया जाए। लोगों को भी इसके लिए जागरूक होना होगा। - राम किशोर शर्मा, चेयरमैन, शाहदरा दक्षिणी जोन, नगर निगम