Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Assembly: विधानसभा में केजरीवाल के समर्थन में आए 59 विधायक, पास किया विश्वास प्रस्ताव

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 04:20 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा में हंगामें के बीच दिल्ली सरकार ने विश्वास प्रस्ताव पास किया। जिसमें 59 विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया। वहीं विपक्ष में कोई विधायक नहीं था। विश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले सदन में केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों के बढ़ने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    विधानसभा में केजरीवाल के समर्थन में आए 59 विधायक, पास किया विश्वास प्रस्ताव।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा में हंगामें के बीच दिल्ली सरकार ने विश्वास प्रस्ताव पास किया। जिसमें 59 विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया। वहीं, विपक्ष में कोई विधायक नहीं था।

    विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और आप विधायक नरेश बाल्यान विदेश में होने के कारण और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में होने के कारण भाग नहीं ले सके। इसके साथ सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया।

    विश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले सदन में केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों के बढ़ने का आरोप लगाया। इस पर तुरंत नियंत्रण किए जाने की उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री से मांग भी की।

    ये भी पढ़ें- Delhi: अमानतुल्लाह समेत कई AAP विधायक पुलिस हिरासत में, LG दफ्तर के बाहर दे रहे थे धरना

    संबोधन में क्या बोले सीएम?

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमने अच्छे स्कूल बना दिए हैं, इस पर इन्हें परेशानी है। कह रहे हैं अधिक शौचालय क्यों बना दिए, स्कूल अच्छे क्यों कर दिए। हम कहते हैं कि इन्हें क्या परेशानी हो रही है। मैं कहता हूं ये करूंगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि गरीब का बच्चा भी आंख में आंख मिलाकर आप से बात करेगा। पहले ये कह रहे थे स्कूल नहीं बनाए, अब कह रहे हैं कि कमरे अधिक बना दिए हैं। आजकल ये लोग स्कूलों को निरीक्षण करने का ड्रामा कर रहे हैं।

    मैं कहता हूं कि जो भी अच्छा काम कर रहा है, उसकी तारीफ करो, मैंने असम के मुख्यमंत्री से कहा कि आप अपने अच्छे काम दिखाइये। हम देखने आएंगे। मैने भाजपा के सभी मुख्यमंत्री से कहा है कि आप अपने अच्छे काम दिखाइए, हम आपको अपने काम दिखाएंगे।