Delhi Elections 2025: पोलिंग बूथ की जानकारी, कहां मिलेगी मतदाता पर्ची; जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया है और अब सभी की निगाहें 70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली चुनाव पर टिकी हैं। मतदान 5 फरवरी को होगा और रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। इस बार के चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। इस लेख में माध्यम से पढ़ें मतदाता सूची में अपना नाम खोजने और वोट करने की प्रक्रिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।Delhi Election Voting Guide: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त थम गया और अब ना सिर्फ दिल्ली की बल्कि पूरे देश की निगाहें 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली चुनाव पर टिक गई है। दिल्ली में बुधवार 5 फरवरी को मतदान है। वहीं पर इस चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
इस बार के चुनाव को माना जा रहा है कि त्रिकोणीय मुकाबला होगा। जबकि बीते दो चुनाव (2015 और 2020) में लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही देखी गई। ये बात अलग ही कि चुनाव परिणाम में आप को एकतरफा जीत मिली थी। दिल्ली में AAP के आने से पहले कांग्रेस ने 15 सालों तक दिल्ली पर राज किया। वहीं पर बीजेपी बीते 27 सालों से सरकार बनाने को तरस रही है।
दिल्ली के मतदाता आंकड़े:
दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 है। इसमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष, 71 लाख 73 हजार 952 महिलाएं, और 1261 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है, और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या में भी 30 का इजाफा हुआ है।
#DelhiDecides ✨
— Election Commission of India (@ECISVEEP) February 3, 2025
Follow this simple guide to find your polling station and make your voice count on 5th Feb #DilliDilSeVoteKaregi #DelhiVotes #DelhiElections pic.twitter.com/vL3lxSAwv6
मतदान करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है और मतदान केंद्र जाते समय अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और वोटर आईडी को साथ ले जाना न भूलें। अब सबसे जरूरी आप पोलिंग बूथ कैसे खोजेंगे तो हम आपको बताते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए वोटर्स अपनी मतदाता पर्ची ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड। जानें
- सबसे पहले आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर जाइये।
- मतदाता सूची में अपना नाम खोजिए।
- उसके बाद मांगी गई सारी जानकारी दर्ज कीजिए और फिर सर्च पर क्लिक करिए।
- यदि आपको आपका नाम दिखाई देता है, तो फिर उस पर क्लिक करिए।
- इसके बाद आप अपनी मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसकी प्रिंट निकाल सकते हैं।
अपने मोबाइल एप से ऐसे लें पोलिंग बूथ की जानकारी
- आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन एप पर वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करिए।
- इसके बाद एप पर आप वोटर आईडी कार्ड का EPIC नंबर जो कि 10 अंकों का होता है वो डालिए। इसके बाद और दूसरी जानकारी डाल लें।
- फिर सर्च पर क्लिक करिए। पोलिंग बूथ को सर्च करते ही आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी। अब आप या तो डाउनलोड कर लीजिए या फिर स्क्रीनशॉट ले लीजिए।
अपना मतदान केंद्र ढूंढने और 5 फरवरी को अपनी आवाज़ को महत्व देने के लिए इस सरल मार्गदर्शिका का पालन करें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कैसे करें मतदान?
दिल्लीवालों 5 फरवरी को वोट डालने के लिए घर से निकलने से पहले आपको ये बातें ध्यान में रखनी चाहिए:
- अपना नाम चेक करें: सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं। वह सभी भारतीय नागरिक जो 1 जनवरी तक 18 साल के थे। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अपना दर्ज करा सकते हैं।
- मतदाता सूची में अपने नाम की करें जांच: चुनावी खोज पर जाकर या एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध मतदाता हेल्पलाइन ऐप का उपयोग करके जांचें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
- अपने मतदान केंद्र का पता लगाएं: आपको जो सटीक मतदान केंद्र सौंपा गया है उसे ढूंढने के लिए चुनाव आयोग के टूल का उपयोग करें।
- अपने साथ आईडी ले जाएं: अपना मतदाता पहचान पत्र (EPIC) या चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अन्य कोई आवश्यक आईडी दस्तावेज साथ ले जाएं।
चुनाव आयोग की इस केवाईसी एप से सूचित विकल्प चुनें। अपने उम्मीदवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि, संपत्ति, देनदारियां और आपराधिक इतिहास, यदि कोई हो तो आप उसकी जांच करें।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए वोटर्स अपनी मतदाता पर्ची ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड। स्टेप बाय स्टेप समझिए
- सबसे पहले आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर जाइये।
- मतदाता सूची में अपना नाम खोजिए।
- उसके बाद मांगी गई सारी जानकारी दर्ज कीजिए और फिर सर्च पर क्लिक करिए।
- यदि आपको आपका नाम दिखाई देता है, तो फिर उस पर क्लिक करिए।
- इसके बाद आप अपनी मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसकी प्रिंट निकाल सकते हैं।
क्या होती है वीवीपैट मशीन?
वीवीपैट (VVPAT) यानी वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल इस बात की तस्दीक करेगा कि मतदाता ने जिस उम्मीदवार को वोट किया है वह उसी के खाते में जाए। हालांकि, EVM चुनाव कराने का एक सुरक्षित माध्यम है तो इसमें भी आपका वोट आपके पसंदीदा उम्मीदवार को ही जाता है। वीवीपैट एक और जरिया है, जिससे आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आपका वोट सही जगह गया है।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपना वोट डालने के बाद वीवीपैट वोट का एक प्रिंटआउट तैयार करता है। जिसमें उम्मीदवार की फोटो, पार्टी का प्रतीक और सीरियल नंबर शामिल होता है। यह प्रिंटआउट सात सेकंड के लिए दिखाई देता है ताकि मतदाता जांच और परख ले साथ ही पुष्टि कर ले कि उसका वोट दर्ज हो गया है। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो मतदाता इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी को दे सकता है। जिसके बाद जांच किया जाएगा। इस दौरान अगर कुछ गड़बड़ी पाई जाती है तो मतदान रोक कुछ समय रोक दिया जाता है।
मतदान करने के लिए वोटर कार्ड के अलावा किन दस्तावेजों का आप कर सकते हैं इस्तेमाल?
- भारतीय पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटोयुक्त सर्विस आइडेंटिटी कार्ड (केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनीज द्वारा जारी)
- आधिकारिक पहचान पत्र (सासंदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए)
- बैंक/डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
- पैन कार्ड
- स्मार्ट कार्ड (एनपीआर के तहत आरजीआई द्वाटा जाटरी)
- मनरेगा कार्ड धारक
- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत)
- विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड)
- पेंशन दस्तावेज (फोटोग्राफ सहित)
- आधार कार्ड
नोट:
यदि आपको मतदान से संबंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो आप फॉर्म से लेकर पूछताछ तक की सभी जानकारी बस एक कॉल से पा सकते हैं। 22 भाषाओं में अपनी सभी मतदान आवश्यकताओं के लिए 1950 डायल करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।