दिल्ली में यूजर चार्ज होगा खत्म? हाउस टैक्स पर आम माफी योजना; पढ़िए पूरी डिटेल
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। उन्होंने दिल्ली के महापौर से जनता की सुविधा के लिए कार्य प्रणाली को सुधारने का निवेदन किया। आप ने सत्ता में रहते हुए बिना चर्चा के यूजर चार्ज लगा दिया। दिल्ली में यूजर चार्ज नहीं लगेगा इसे वापस किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। पिछले ढाई सालों में निगम के कुशासन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। उन चर्चाओं को लेकर पार्टी ने दिल्ली के महापौर से निवेदन किया था, कैसे हम जनता की सुविधा के लिए अपने कार्य प्रणाली को सुधार सके।
आरडब्ल्यूए से करेंगे चर्चा
उन्होंने कहा कि आप ने सत्ता में रहते हुए बिना चर्चा के यूजर चार्ज लगा दिया। दिल्ली में यूजर चार्ज नहीं लगेगा। हम इसे वापस करने जा रहे हैं। आरडब्ल्यूए से चर्चा करेंगे कैसे SWM को लागू किया जाए। हाउस टैक्स के अनाप शनाप बिल भेजे जा रहे थे। 2004 से टैक्स मांगा जा रहा था। इस चोरी को रोकने के लिए आम माफी योजना ला रहे हैं। केवल टैक्स भुगतान पर लोगों को राहत मिलेगी।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने और हमने यूजर चार्ज हटाने को लेकर आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। लोग पैसा देना चाहते हैं लेकिन, उन्हें सुविधा चाहिए। हमने अधिकारियों से बात की यूजर चार्ज न लगाने को लेकर प्राइवेट बिल लेकर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- AAP ने लॉन्च किया स्टूडेंट विंग ASAP, दिल्ली में करारी हार के बाद युवाओं को पार्टी से जोड़ने की नई शुरुआत
बताया कि हाउस टैक्स को लेकर आम माफी योजना का लाभ लेने वाला को एमसीडी NOC देगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।