विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Unlock 1.0: क्या फिर आएगी दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की नौबत, CM केजरीवाल ने किया बड़ा इशारा

By Prateek KumarEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 05:38 PM (IST)

Delhi Unlock 1.0 सीएम ने अनलॉक के बीच एक सख्त संदेश भी दिया है जिससे व्यापारी वर्ग निराश हो सकते ...और पढ़ें

मेरी अपील है कि सभी लोग कोविड-19 के एहतियात अवश्य बरतें।
मेरी अपील है कि सभी लोग कोविड-19 के एहतियात अवश्य बरतें।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Unlock 1.0:  दिल्ली में शुक्रवार की दोपहर जब सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता के लिए मौजूद हुए तब दिल्ली ही नहीं देश भर के लाखों लोगों के साथ व्यापारी वर्ग भी उन्हें बड़े ध्यान से सुन रहे थे। आखिर लॉकडाउन के कारण बंद पड़े धंधे के खुलने की आस जगी थी। हुआ भी ऐसा ही सीएम ने लॉकडाउन को खत्म करने के संकेत तो दिए हैं मगर यह एक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हालांकि, सीएम ने अनलॉक के बीच एक सख्त संदेश भी दिया है जिससे व्यापारी वर्ग निराश हो सकते हैं। सीएम ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि एकदम से लाॅकडाउन खोलने से हमें उसका नुकसान हो जाए और फिर से कोरोना बढ़ने लगे। अगर ऐसा हुआ, तो हमारे पास दोबारा लाॅकडाउन लगाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचेगा। इसलिए मेरी अपील है कि सभी लोग कोविड-19 के एहतियात अवश्य बरतें।

... तो रुक सकती है अनलॉक की प्रकिया

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक की प्रकिया के बार में बताते हुए कहा कि अब हफ्ता-दर-हफ्ता हम जनता के सुझावों के आधार के ऊपर और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह से धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे। बशर्ते कि कोरोना फिर से बढ़ने न लगे। अगर बीच में ऐसा लगता है कि कोरोना फिर से बढ़ने लग गया, तो फिर हमें आर्थिक गतिविधियों को खोलने की प्रक्रिया को भी रोकना पड़ेगा।

एहतियात बरतने की सलाह

मेरी आप सब लोगों से गुजारिश है कि कोरोना से संबंधित जो भी एहतियात हैं, उसको जरूर बरतें। एक तो अपनी सुरक्षा, अपने परिवार की सुरक्षा, अपनी सेहत और अपनी जिंदगी के लिए और दूसरा यह कि अगर सभी लोग मिलकर कोविड-19 के एहतियात बरतेंगे, तभी दिल्ली के अंदर और आर्थिक गतिविधिया खोली जा सकेंगी। अगर कोरोना फिर से बढ़ने लग गया, तो हमारे पास फिर से लाॅकडाउन लगाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचेगा। हम नहीं चाहते हैं कि फिर से लॉकडाउन लगाना पड़े, हम लाॅकडाउन के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है और आप भी नहीं चाहते हैं। लॉकडाउन कोई अच्छी चीज नहीं है, इसे मजबूरी में लगाना पड़ता है।

जरूरत पर ही बाहर निकलें

केजरीवाल ने लोगों से पुनः अपील करते हुए कहा कि जब तक बहुत जरूरत न पड़े, तब तक घर से बाहर न निकलें। बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें। जरूरत न हो, तो घर से बाहर न निकलें। यह बहुत ही नाजुक समय है। हम सबको बड़ी जिम्मेदारी के साथ आचरण करना है, ताकि हम सब मिलकर अपनी दिल्ली को बचा सकें, अपने देश को बचा सकें। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आसपास के और राज्यों से लोग आजीविका कमाने के लिए दिल्ली आते हैं। काफी लोग दिहाड़ी का काम करते हैं और बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों के अंदर जीते हैं। हमें ऐसे मजदूर सबसे ज्यादा निर्माण गतिविधियों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मिलते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Moong Dal Benefits: आपने खायी है मूंग दाल की इडली? फायदे जान रोजाना खाने का करेगा मन, जानें-घर पर बनाने का तरीका