विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moong Dal Benefits: आपने खायी है मूंग दाल की इडली? फायदे जान रोजाना खाने का करेगा मन, जानें-घर पर बनाने का तरीका

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 01:30 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 May 2021 01:40 PM (GMT+05:30)

Moong Dal Benefits दीप्ती बताती हैं कि मूंग दाल की इडली काफी हेल्दी नाश्ता है जोकि जीरो राइस के साथ ...और पढ़ें

घर पर बहुत कम समय में इसे आप तैयार कर सकते हैं।
घर पर बहुत कम समय में इसे आप तैयार कर सकते हैं।

नई दिल्ली [रितु राणा]। कोरोना संक्रमण के कारण लाकडाउन के चलते हम सभी अपने घरों में है। जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी खाना शरीर के लिए बेहद जरूरी है, इससे शरीर फिट रहेगा और मसल्स भी बढ़ेंगे। इतना ही नहीं आपके बाल व चेहरे को भी प्रोटीन स्वस्थ रखता है। तो आज हम आपको एक ऐसी ही हाई डाइट प्रोटीन मूंग दाल की इडली की डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर न सिर्फ आपकी जीभ का स्वाद बढ़ेगा, बल्कि शरीर भी स्वस्थ होगा। मूंग दाल में कम मात्रा में कैलोरी होती हैं, तो इसे खाने के लिए आपको अपने वजन की भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। घर पर बहुत कम समय में इसे आप तैयार कर सकते हैं।

मूंग दाल इडली-उत्तम नगर में रहने वाली गृहिणी दीप्ती भल्ला लाकडाउन में परिवार के सभी सदस्यों के साथ दिन की शुरूआत सुबह नाश्ते में हाई डाइट प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल की इडली के साथ हरे धनिये की चटनी खाकर करती हैं। उनका कहना है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद डिश है। नियमित रूप से इसे खाएंगे तो शरीर में खुद ही फर्क नजर आएगा।

दीप्ती बताती हैं कि मूंग दाल की इडली काफी हेल्दी नाश्ता है, जोकि जीरो राइस के साथ बनती है। मूंग दाल प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखने व उसे नम रखने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर को विटामिन ए, बी और सी के साथ कैल्शियम, पोटेशियम भी मिलता है। मूंग दाल की इडली रक्तचाप, मधुमेह के मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।

ऐसे बनाएं

सबसे पहले पीली मूंग दाल को दो से तीन तीन घंटे तक भिगोकर रख लें। मिक्सर में दाल को अच्छे से पीस लें। दाल के पेस्ट को किसी बर्तन में रखकर उसमें दही और नमक मिला लें। गैस पर एक पैन चढ़ाएं उसमें तेल, सरसों के दाने, जीरा, थोड़े से चना डाल के दाने, कटी हुई हरी मिर्च, पीसा हुआ अदरक, कड़ी पत्ते और काजू डालकर फ्राई कर लें। कुछ देर फ्राई करने के बाद उसमें प्याज और टमाटर डाकर फिर से फ्राई कर लें। अब इसे दाल के पेस्ट में मिल लें और उसमें हींग, नमक मिला दें। पेस्ट को इडली बनाने वाले ढांचे में डालने से पहले थोड़ा तेल लगा दें।

पेस्ट को कम से कम 12 मिनट तक स्टीम होने दे और फिर उन्हें निकाल लें। अब हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सी में मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, चीनी और नमक लेकर उन्हें पीस लें। फिर हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, नींबू का रस और पानी डालकर दोबारा से मिक्सी चलाएं। तैयार चटनी को एक कटोरे में निकाल लें और स्वाद लेकर हरी चटनी के साथ मूंग दाल की इडली खाएं।

इसे भी पढ़ेंः जानिए क्यों राकेश टिकैट को फोन पर बार-बार मिल रही धमकी और गालियां, गिरफ्तार युवक ने बताया सच