विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा, दिल्ली में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित की तलाश में पुलिस

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 10 Apr 2023 05:36 PM (IST)

ओखला इलाके में रविवार देर रात शराब पीने के दौरान राजनैतिक चर्चा को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने ...और पढ़ें

राजनैतिक चर्चा के दौरान हुआ झगड़ा, पीट-पीट कर ट्रक ड्राइवर की हत्या
राजनैतिक चर्चा के दौरान हुआ झगड़ा, पीट-पीट कर ट्रक ड्राइवर की हत्या

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ओखला इलाके में रविवार देर रात शराब पीने के दौरान राजनैतिक चर्चा को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही ड्राइवर दोस्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपित विकास चौहान ट्रक चालक है और मृतक प्रभुनाथ के साथ ही ट्रक चलाता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक प्रभुनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपित विकास की तलाश में पुलिस

पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपित विकास की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय प्रभुनाथ ट्रक चालक था और ओखला औद्योगिक क्षेत्र के फेस-दो स्थित गौरव गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट के यहां काम करता थे। प्रभुनाथ मूलत: बिहार के रहने वाला थे और उनका परिवार बिहार में अपने पैतृक गांव में रहता है।

शराब पीने के बाद शुरू हुई थी चर्चा 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ अप्रैल की रात प्रभुनाथ अपने ट्रक का माल उतार कर कार्यालय पहुंचा था। कार्यालय पर पहले से ही आरोपित विकास चौहान अपने ट्रक के साथ मौजूद था। दोनों के पास कोई काम नहीं था। ऐसे में दोनों ने कार्यालय के पास बने कमरे में खाना बनाया और उसकी कमरे में शराब पी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब पीने के दौरान विकास और प्रभुनाथ के बीच राजनैतिक चर्चा को लेकर विवाद हो गया।

विवाद में दोनों के बीच हाथापाई

विवाद के बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और हाथापाई के दौरान विकास ने प्रभुनाथ का धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह नीचे गिरकर बेसुध हो गया। प्रभुनाथ के बेसुध हो जाने पर विकास मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना कार्यालय पर मौजूद सुरक्षाकर्मी किशोर कुमार ने ट्रांसपोर्ट आफिस के मालिक को दी। जिसके बाद प्रभुनाथ को अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रभुनाथ को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची ओखला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और किशोर कुमार के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम किशोर कुमार से पूछताछ कर आरोपित की तलाश कर में छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।