विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली NCR का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार, 50 से ज्यादा वारदातों को दे चुका अंजाम; रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 10 Apr 2023 05:11 PM (GMT+05:30)

बीटा-2 पुलिस ने सोमवार को दिल्ली एनसीआर के कुख्यात चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से लूटी ...और पढ़ें

दिल्ली NCR का कुख्यात चेन स्नेचर गिरफ्तार, 50 से ज्यादा वारदातों को दे चुका अंजाम
दिल्ली NCR का कुख्यात चेन स्नेचर गिरफ्तार, 50 से ज्यादा वारदातों को दे चुका अंजाम

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने गामा एक सेक्टर के गेट नंबर तीन के समीप से बदमाश राजेश उर्फ विक्की मोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिल्ली एनसीआर में 50 से अधिक चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदमाश पर 49 आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

आरोपित को भेजा गया जेल

वह दिल्ली के जहांगीरपुरी, मौर्या एंक्लेव, शालीमार बाग गार्डन व ग्रेटर नोएडा में लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। बीते दिनों उसने गामा क्षेत्र से चेन लूटी थी। उसी दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

महिला से बदमाश ने लूट ली चेन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया कि जगतफार्म चौकी प्रभारी राहुल प्रताप सिंह रविवार को गामा सेक्टर में गश्त कर रहे थे। तभी उनको सूचना मिली कि बदमाश ने महिला से चेन लूट ली है। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। घेराबंदी कर बदमाश विक्की मोटा को धर दबोचा।

उसके कब्जे से लूट की चेन, लाकेट, तमंचा व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। वर्तमान में विक्की दिल्ली के हैदरपुर सालीमार नार्थ वेस्ट में रह रहा था। वह दिल्ली से ग्रेटर नोएडा चेन लूटने के लिए आता था। लूट की चेन को दिल्ली के आभूषण व्यापारी को बेचता था। पुलिस आभूषण व्यापारी की तलाश कर रही है। वहीं बदमाश का एक साथी मौके से भाग निकला।

जमानत पर आया था बाहर 

बदमाश मार्च में ही जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। पांच साल से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा बदमाश अक्सर महिलाओं को ही निशाना बनाता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।