दिल्लीवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा बसों का घंटों इंतजार; सरकार ने मानी कर्मचारियों की मांगें
Delhi News दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली परिवहन निगम के संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को घंटों बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन अब उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम के संविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल खत्म होने से राजधानी के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
राजधानी में पूरी तरह से चरमरा गई थी बस सेवा
वहीं, हड़ताल के कारण राजधानी में बस सेवा पूरी तरह से चरमरा गई थी। कम बसें चलने के कारण दिल्लीवासी पिछले तीन दिनों से परेशान थे। उन्हें बस स्टाप पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। लोग निजी वाहन से चलने को विवश हो रहे थे। अब उनकी परेशानी दूर हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद संविदा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।
प्रक्रिया शुरू करने का दिया आश्वासन
सरकार ने उनकी मांगें मानने के साथ ही नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। सरोजनी नगर स्थित महिला बस डिपो की कर्मियों को उनके अनुरोध के अनुसार मूल डिपो में भेजा जाएगा।
काम पर लौट गए हैं संविदा कर्मी
सरकार द्वारा मांगें मानने के बाद बुधवार से संविदा कर्मी काम पर लौट गए हैं, जिससे बस सेवा सामान्य होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार व कर्मियों दोनों की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि इससे दिल्लीवासियों की परेशानी दूर होगी। प्रदूषण रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है दिल्ली में वायु की गुणवत्ता
इस समय दिल्ली में वायु की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। इस कारण यहां ग्रेप-4 के प्रविधान लागू किए गए हैं। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध है। सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने के लिए लोगों को सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की सलाह दी जा रही है। इस स्थिति में बस सेवा बाधित होने से चिंता बढ़ गई थी।
बसें नहीं चलेंगी तो सड़कों पर बढ़ेगी निजी वाहनों की भीड़
राजधानी के बड़े क्षेत्र में अभी मेट्रो का विस्तार नहीं हुआ है। इस कारण लाखों लोगों के लिए बस ही एक मात्र सस्ता व सुलभ साधन है। यदि बसें नहीं चलेंगी तो सड़कों पर निजी वाहनों की भीड़ बढ़ेगी, जिससे राजधानी की हवा और खराब होगी।
यह भी पढ़ें- International Trade Fair 2024: दिल्ली में आम लोगों के लिए खुला व्यापार मेला, पहले ही दिन पहुंचे 25 हजार से ज्यादा लोग
बसें उपलब्ध होने पर यात्रियों को होगी सुविधा
बता दें कि प्रत्येक मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध होने पर यात्रियों को सुविधा होगी। लोग सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित होंगे। इससे सड़कों पर वाहनों की भीड़ कमी होगी जिससे दिल्ली की हवा भी स्वच्छ होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।