Yamuna Pollution: यमुना स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे दिल्ली के स्कूल, प्रवेश वर्मा ने शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी
दिल्ली में नई सरकार आने के बाद से यमुना नदी की सफाई के लिए अभियान जारी है। इसी क्रम में दिल्ली के स्कूलों को यमुना स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। इसे लेकर दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने शिक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखी है। इस अभियान के तहत स्कूलों में यमुना की स्वच्छता व जल संरक्षण पर निबंध लेखन पेंटिंग भाषण वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने यमुना के पुनर्जीवन के लिए राजधानी के स्कूलों में ‘मां यमुना स्वच्छता अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखकर इस विशेष अभियान दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को जोड़ने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यमुना के महत्व के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता आंदोलन से जोड़ना है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों में यमुना की स्वच्छता व जल संरक्षण पर निबंध लेखन, पेंटिंग, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छ यमुना प्रतिज्ञा और जागरूकता यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गतिविधियों को स्कूल कैलेंडर में शामिल करने की सलाह
वर्मा ने कहा, "पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए ‘मां यमुना स्वच्छता अभियान’ के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ना है। दिल्ली जल बोर्ड इस पहल के अंतर्गत शिक्षा निदेशालय के साथ मिल स्कूलों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, जागरूकता सामग्री और अन्य संसाधन उपलब्ध कराएगा। स्कूलों को इन गतिविधियों को अपने स्कूल कैलेंडर में शामिल करने की सलाह दी जाएगी।"
ये भी पढ़ें-
साथ ही प्रवेश वर्मा ने केंद्रीय विद्यालयों को इस अभियान से जोड़ने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी पत्र लिखा है। एनडीएमसी के चेयरमैन, नगर निगम के आय़ुक्त को भी पत्र लिखा गया है जिससे कि इनके द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को भी अभियान के साथ जोड़ा जा सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।