Delhi Weather News: दिल्ली में हल्की बारिश से लुढ़का पारा,ठंड ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड
Delhi Weather Update News मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पिछले कुछ दिनों की हल्क गर्मी के बाद शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। वहीं 12 दिसंबर को दिन पिछले आठ सालों का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। क्योंकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वह से न्यूनतम तापमान पिछले पांच साल में सबसे अधिक रहा।
इस वजह से सुबह में ठिठुरन भरी ठंड तो नहीं रही लेकिन दिन में आकाश में बादल छाए रहने के कारण ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोम का असर खत्म हो गया है। रविवार को दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा होगा। साथ ही सर्दी बढ़ने की भी आसार है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस वजह से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इससे पहले 11 दिसंबर 2015 को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2017 में पांच व 12 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तामपान थोड़ा अधिक रहा। इसी तरह एक से 12 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री से कम पिछले आठ साल में कभी नहीं रहा। इससे पहले वर्ष 2012 में 12 दिसंबर को ही अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2015 में 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसकी तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा।
दिल्ली रिज एरिया में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री, जाफरपुर में 20.9, पालम में 21.2 व नोएडा में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ल में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस माह पांच दिन ऐसा रहा जब अधिकत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। नौ दिसंबर को अधिकतम तामपान 29 डिग्री पहुंच गया था।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। इसके बाद 18 दिसंबर तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। उस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।