Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: बारिश ने दिल्ली में बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 08:57 AM (IST)

    दिल्ली में मंगलवार को मानसून की पहली भारी बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट आई। जुलाई में अधिकतम तापमान 2023 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। राजधानी में 68.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई जिससे मानसून का कोटा भी पूरा हो गया।

    Hero Image
    इस मानसून की पहली भारी वर्षा ने पूरा किया जुलाई का कोटा। जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली में इस मानसून की पहली एवं साल की तीसरी भारी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्षा से उमस भरी गर्मी तो दूर हुई ही, तापमान में भी खासी गिरावट देखने को मिली।

    वहीं, आलम यह रहा कि जुलाई माह का अधिकतम तापमान जहां 2023 के बाद सबसे कम रहा तो वहीं न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान के बीच का अंतर भी घटकर तीन डिग्री से कम रह गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्की वर्षा तो सोमवार आधी रात के बाद भी कहीं-कहीं हुई। लेकिन तेज वर्षा मंगलवार सुबह से ही देखने को मिली। अधिकांश वर्षा सुबह साढ़े आठ से पूर्वाहन साढ़े 11 बजे के बीच हुई। हालांकि, इसके बाद भी रुक-रुककर कहीं कहीं हल्की वर्षा होती रही।

    बताया गया कि रात के साढ़े आठ बजे तक राजधानी में 68.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा रिज क्षेत्र में 129.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। लोधी रोड पर 72.4, पालम में 4.6, आयानगर में 23.4, भारत मंडपम में 45.6, पूसा में 37.5, पजफगढ़ में 1.5 और जनकपुरी में 4.0 मिमी वर्षा हुई।

    मंगलवार की झमाझम वर्षा ने माह की ही नहीं, मानसून के इस सीजन की अभी तक की वर्षा का कोटा भी सरप्लस कर दिया। जुलाई माह की औसत वर्षा 209.7 मिमी वर्षा है, जबकि मंगलवार 29 जुलाई तक यह 220.2 मिमी हो चुकी है। मानसून सीजन की वर्षा भी सरप्लस हो गई है। अब तक की सामान्य वर्षा है 259.2 मिमी, जबकि हो चुकी है 327.3 मिमी। इस साल दो और 25 मई को भी क्रमश: 77 मिमी और 81.4 मिमी वर्षा हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: हल्की बारिश से भी नहीं मिली राहत, अगले दो दिनों में आएगी तापमान में गिरावट; पढ़ें IMD का अपडेट

    दूसरी तरफ इस वर्षा से तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह जुलाई माह में 2023 के बाद सबसे कम है। आठ सितंबर 2023 के दिन यह 28.7 डिग्री रहा था।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार-बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी और तापमान भी सामान्य से कम ही रहेगा।