Delhi AQI Today: एनसीआर में बेहद गंभीर श्रेणी में AQI, नोएडा का सबसे बुरा हाल; दिल्ली में भी हालात खराब
Delhi News दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ने गंभीर श्रेणी को छू लिया है। नोएडा-125 में AQI 954 और नोएडा-116 में 961 दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार में भी AQI बहुत खराब श्रेणी में है। कोहरे से थोड़ी राहत मिली है लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक बना हुआ है। आगे देखिए आज कहां कितना एक्यूआई रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एसनीआर में आज यानी मंगलवार को एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। एक्यूआईसीएन (aqicn) के अनुसार, नोएडा-125 में आज सुबह करीब सात बजे का एक्यूआई 954 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा-116 का AQI 961 रहा और दिल्ली के आनंद विहार में भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
बता दें कि मंगलवार सुबह कोहरे से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इससे हाईवे पर भी वाहनों को कम परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से एक्यूआई गंभीर श्रेणी में ही दर्ज किया जा रहा है।
आइए बताते हैं कि आज दिल्ली और एनसीआर में कहां कितना एक्यूआई (AQI) दर्ज किया गया है। नीचे टेबल में देखिए सभी खास-खास जगहों का एक्यआई का हाल।
आज सुबह कहां कितना रहा AQI
स्थान | AQI |
नोएडा सेक्टर-116 | 961 |
नोएडा सेक्टर-125 | 954 |
आनंद विहार दिल्ली | 315 |
रोहिणी दिल्ली | 284 |
पंजाबी बाग दिल्ली | 279 |
सोनिया विहार दिल्ली | 249 |
वजीरपुर दिल्ली | 268 |
फरीदाबाद सेक्टर-30 | 218 |
श्रीनिवासपुरी दिल्ली | 222 |
आरकेपुरम दिल्ली | 214 |
हवा चलने से प्रदूषण ने तोड़ा दम, एक्यूआई 169 दर्ज किया
गाजियाबाद में सोमवार को सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने पर प्रदूषण का स्तर कम हो गया। जिले में सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। वहीं, आइक्यू एयर 119 दर्ज किया गया। आने वाले समय में प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद है।
अधिकारियों का क्या कहा...
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के कण उड़ जाते हैं। जिससे प्रदूषण में गिरावट आती है। सोमवार को जगह-जगह कूड़े में आग लगाने की घटनाएं सामने आईं।
तापमान में नहीं आई गिरावट
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। आगामी एक सप्ताह तक तापमान नहीं गिरेगा।
यह भी पढ़ें- Parliament Winter Session: विपक्षी खेमे की दरार से टूटा गतिरोध, 'सर्वदलीय सहमति' के बाद क्या आज से चलेगी संसद?
बता दें कि मौसम साफ होने की वजह से आज ट्रेनों के संचालन में कोई परेशानी नहीं हुई है। कोहरे की वजह से लेट होने वाली ट्रेनों को आज समय में पहुंचने में मदद मिली। इससे यात्रियों को भी काफी फायदा हुआ। क्योंकि कोहरे की वजह से ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।