Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Politics: केजरीवाल ने माना MCD Election 2022 था AAP के लिए सबसे मुश्किल चुनाव, BJP को लेकर कही ये बात

    By AgencyEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 01:23 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव उनके लिए अब तक का सबसे मुश्किल चुनाव था। भाजपा के भारी प्रचार के कारण उन्होंने यह बात कही। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला भी बोला। (सांकेतिक तस्वीर)

    Hero Image
    सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो का केजरीवाल ने किया जिक्र

    नई दिल्ली, पीटीआइ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि Delhi MCD Election 2022 में भाजपा ने भारी प्रचार किया था जिसके कारण यह चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अब तक का सबसे मुश्किल चुनाव बन गया था। केजरीवाल ने यह बयान नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए दिया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो का केजरीवाल ने किया जिक्र

    केजरीवाल ने आगे कहा कि यह चुनाव बहुत कठिन था। कुछ लोग कहते हैं कि यह एक आसान चुनाव था, लेकिन ऐसा नहीं था। जिस तरह से BJP ने AAP के खिलाफ साजिश रची है इस लिहाज से यह अब तक का सबसे कठिन चुनाव था। इसके अलावा जेल में बंद स्वस्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले की BJP ने मीडिया पर AAP के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का दबाव डाला था। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और सिर्फ अपने काम के बारे में बात करते हैं।

    Delhi Politics: 24 घंटों में ही AAP ज्वाइन करके वापस कांग्रेस में लौटे अली मेहदी, बोले- मुझसे हुई बड़ी गलती

    फर्जी थे वीडियो- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने भाजपा के दुष्प्रचार को लेकर आलोचना करते हुए आरोप लगाए कि हर सुबह 9 बजे एक नया फर्जी वीडियो जारी किया जाता था। बता दें कि 7 दिसंबर को आए नतीजों में AAP ने निकाय चुनावों में भाजपा को पटखनी दी है। इन नतीजों के बाद भाजपा का MCD से राज खत्म हो गया। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 104 वार्ड जीते।

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Politics: चुनाव के बाद AAP पार्षदों की नजर महापौर पद पर, भाजपाइयों ने नेता विपक्ष पर टिकाई निगाहें