Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Politics: शराब घोटाले को लेकर ईडी के खुलासे पर गरमाई राजनीति, BJP ने कहा- AAP सरकार का भ्रष्टाचार उजागर

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 09:39 PM (IST)

    दिल्ली की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने एक बार फिर से AAP सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उसका आरोप है कि ईडी की जांच में यह बात सामने ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दायर की है।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उसका आरोप है कि ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि गोवा विधानसभा चुनाव में आप ने शराब घोटाले का पैसा लगाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरेंद्र सचदेवा ने किया AAP पर हमला

    दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दायर की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए उपराज्यपाल पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।

    मनोज तिवारी ने क्या कहा?

    पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि शराब माफिया के माध्यम से गोवा विधानसभा चुनाव के लिए एक सौ करोड़ आप को दिए गए हैं। इससे आप का भ्रष्टाचार उजागर होता है। शराब घोटाले को लेकर आप नेता जांच एजेंसियों पर परेशान करने का आरोप लगाते रहे हैं। वह दावा कर रहे थे कि जांच में कुछ नहीं मिला है, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है।

    जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री- भाजपा

    भाजपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री एक बार फिर से जनता को गुमराह करने में लग गए हैं। वह केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर दोषारोपण कर अपनी नाकामी व भ्रष्टाचार के आरोप से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई जान गई है। दिल्ली सरकार को विवाद करने की जगह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दिल्लीवासियों की समस्या दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Delhi AAP vs BJP: दिल्ली के मेयर चुनाव को लेकर शांत नहीं बैठेगी आप, ये है पार्टी की पहली रणनीति

    यह भी पढ़ें- Kanjhawala Case को लेकर AAP और BJP आमने-सामने, संजय सिंह बोले- नहीं संभलती तो केजरीवाल को दें कानून व्यवस्था