Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanjhawala Case को लेकर AAP और BJP आमने-सामने, संजय सिंह बोले- नहीं संभलती तो केजरीवाल को दें कानून व्यवस्था

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 10:38 AM (IST)

    Kanjhawala Case दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए सड़क हादसे में युवती की मौत के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई है। दोनों पार्टियों ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kanjhawala Case को लेकर AAP और BJP आमने-सामने

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए सड़क हादसे में युवती की मौत के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर आरोपितों की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहा है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यह जिम्मेदारी सौंप लें।वह दिल्ली की कानून व्यवस्था भी सुधार कर दिखा देंगे। संजय सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर यह बातें कही।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने तालिबानियों की तरह दिल्ली में बेटी को सड़क पर घसीट-घसीटकर मार दिया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह कानून व्यवस्था को लेकर आप सांसदों से मिलने को तैयार नहीं हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री के दफ्तर पर कई बार फोन कर समय मांग चुके हैं। लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि कंझावला कांड का आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का नेता है। इसलिए पूरी भाजपा का शासन तंत्र उसको बचाने में लगा हुआ है। भाजपा ने मनोज मित्तल को अभी तक अपनी पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। क्योंकि भाजपा कहती है कि उन्नाव-हाथरस जैसे कांड करो, हम तुम्हारा साथ देंगे।

    इसी वजह से कंझावला कांड को लेकर भाजपा के सांसद-विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के मुंह से अभी तक निंदा का एक शब्द तक नहीं निकला है। भाजपा नेताओं के इशारे पर इस मामले को अब अलग एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है।मनोज मित्तल को बचाने के लिए लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

    फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग पर भाजपा करेगी प्रदर्शन

    भाजपा अंजलि को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग कर रही है। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता इस संवेदनशील मामले पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। यदि 24 घंटे में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घेराव करेंगे।

    सचदेवा ने कहा कि आप नेता संजय सिंह व अन्य नेता इस मामले को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। संवेदनहीन बयानबाजी हो रही है। भाजपा घटना के बाद से ही फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर न्याय दिलाने की मांग कर रही है। मुख्यमंत्री पीड़िता के स्वजन को कानूनी सहायता देने की बात करते हैं, लेकिन फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने से बच रहे हैं। वह कानूनी सहायता के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली सरकार जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा करती है, पर घटना वाले क्षेत्र में इसका अभाव है।

    न्याय दिलाने के लिए आप ने जंतर-मंतर पर निकाला कैंडल मार्च

    आम आदमी पार्टी ने सुल्तानपुरी में कार से 12 किलोमीटर तक घसीटकर युवती को मार देने के मामले में न्याय दिलाने के लिए बुधवार काे जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला। इसके जरिए मांग उठाई की भाजपा अपराधियों को बचाना बंद करे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि मामले की निष्पक्ष तौर पर जांच की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी घटना की निष्पक्ष जांच में सहयोग करने की जगह अड़चन पैदा कर रही है। क्योंकि इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पुलिस गृहमंत्री और उपराज्यपाल के अधीन है।उनके पास सब कुछ करने के लिए समय है लेकिन दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय नहीं है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी बच्चियों के न्याय के लिए तब भी खड़ी हुई थे जब निर्भया की हत्या की गई थी।